शहादत दिवस मनाने से रोका: बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी नहीं निकल पाए एयरपोर्ट से बाहर, कार्यकर्ता थे हाउस अरेस्ट, भड़के कार्यकर्ता बोले योगी सरकार कर रही तानाशाही...

शहादत दिवस मनाने से रोका: बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी नहीं निकल पाए एयरपोर्ट से बाहर, कार्यकर्ता थे हाउस अरेस्ट, भड़के कार्यकर्ता बोले योगी सरकार कर रही तानाशाही...


वाराणसी, भदैनी मिरर। पूर्व सांसद फूलन देवी की शहादत दिवस मनाने आये विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की अनुमति न होने के कारण प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया तो वही पार्टी के मुखिया और बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी को वाराणसी एयरपोर्ट से जिला प्रशासन ने बाहर नहीं निकलने दिया। जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए, कहा कि हम लगातार प्रशासन की बात का अमल करते रहे, लेकिन हमें उतना ही परेशान किया गया।


करनी थी प्रतिमा स्थापित, श्रद्धांजलि देने से भी रोका


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  कहा कि हमें फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करनी थी, लेकिन हमें उससे रोका गया। फिर हम 50 की संख्या में फूलन देवी को श्रद्धांजलि देना चाहते थे आज सुबह से जिला प्रशासन ने हमें हाउस अरेस्ट कर लिया। कुल मिलाकर हमारी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। यूपी में आज मजबूत होती पैठ से योगी सरकार तानाशाही कर रही है, और पुलिस से परेशान करवा रही है। इस तरह का अन्याय बेहद अनुचित है। 


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फूलन देवी की शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने में सरकार को क्या दिक्कत है, हमे ये समझ नहीं आया। बेवजह हमारे नेताओं और मंत्री को परेशान किया गया। हमारी पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण मकसद निशाद समाज को आरक्षण का लाभ दिलाना है, जो वंचित है। 

यूपी 2022 में ताल ठोकेगी पार्टी


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने साफ कहा कि वीआईपी पार्टी 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ेगी और जो सरकार निशाद समाज को आरक्षण देगी पार्टी उसी के साथ गठबंधन भी करेगी। उन्होंने कहा कि विकाशसील इंसान पार्टी की पकड़ उत्तर प्रदेश में मजबूत हो रही है। इससे वर्तमान सरकार परेशानी में आ गई है। उन्होंने कहा जब अन्य प्रदेशों में निषाद समाज को  आरक्षण का लाभ मिलता है तो बिहार और उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं मिलना चाहिये। जो दल निशाद समाज के आरक्षण की बात करेगा हम उन्हीं के साथ रहेंगे। हम यहां 2022 का विधान चुनाव लड़ेंगे और जो हमे वादा करेगा कि वह निषाद समाज का कल्याण करेगा, हम उसी का साथ भी देंगे।