झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चंपई सोरेन को यहां से मिला टिकट 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चंपई सोरेन को यहां से मिला टिकट 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट दिया गया है, वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, गीता बालमुचू, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और मीरा मुंडा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. चंपई सोरेन सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने पिछला चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के टिकट पर लड़ा था.

चंपई सोरेन के बेटे को भी मिला टिकट

दुमका से बीजेपी ने सुनील सोरेन को टिकट दिया है, जो 2019 में बीजेपी के सांसद रह चुके हैं. हालांकि, 2024 के चुनाव में उनका टिकट काटकर जेएमएम से बीजेपी में आईं सीता सोरेन को दिया गया. चंपई सोरेन को उनकी पारंपरिक सीट सरायकेला से टिकट मिला है, और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है.

लोबिन हेम्ब्रम को भी टिकट मिला

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से बीजेपी में आए लोबिन हेम्ब्रम को भी उम्मीदवार बनाया गया है. हाल ही में जेएमएम के फ्लोर टेस्ट में बगावत करने के बाद लोबिन बीजेपी में शामिल हुए थे.

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

1. बाबूलाल मरांडी - धनवार  
2. अनंत ओझा - राजमहल  
3. लोबिन हेम्ब्रम - बोरियो  
4. बाबूधन मुर्मू - लिटिपाड़ा  
5. नवीनत हेम्ब्रम - महेशपुर  
6. परितोष सोरेन - शिकारीपाड़ा  
7. माधव चंद्र महतो - नाला  
8. सीता सोरेन - जामताड़ा  
9. सुनील सोरेन - दुमका  
10. देवेंद्र कुंवर - जारमुंडी  
11. गंगा नारायण सिंह - मधुपुर  
13. रणधीर कुमार सिंह - सारठ  
14. नारायण दास - देवघर  
15. देवेंद्रनाथ सिंह - पोडैयाहाट  
16. अमित कुमार मंडल - गोड्डा  
17. अशोक कुमार भगत - महगामा  
18. नीरा यादव - कोडरमा  
19. अमित कुमार यादव - बरकट्ठा  
20. मनोज यादव - बरही  
21. रोशन लाल चौधरी - बरकागांव  
22. प्रदीप प्रसाद - हजारीबाग  
23. उज्ज्वल दास - सिमरिया  
24. नागेंद्र महतो - बगोदर  
25. मंजू देवी - जमुआ  
26. मुनिया देवी - गांडे  
27. निर्भय कुमार शाहाबादी - गिरिडीह  
28. रवींद्र पांडे - बरमो  
29. बिरंची नारायण - बोकारो  
30. अमर कुमार बाउरी - चंदनकियारी  
31. तारा देवी - सिंदरी  
32. अपर्णा सेनगुप्ता - निरसा  
33. राज सिन्हा - धनबाद  
34. रागिनी सिंह - झरिया  
35. शत्रुघ्न महतो - बाघमारा  
36. दिनेशानंद गोस्वामी - बहरागोड़ा  
37. बाबूलाल सोरेन - घाटशिला  
38. मीरा मुंडा - पोटका  
39. पूर्णिमा दास साहू - जमशेदपुर पूर्व  
40. चंपाई सोरेन - सरायकेला  
41. गीता बालमुचू - चाईबासा  
42. बड़कुंवर गगराई - मझगांव  
43. गीता कोड़ा - जगन्नाथपुर  
44. शशिभूषण समद - चक्रधरपुर  
45. सोनाराम बोदरा - खरसावां  
46. कोचे मुंडा - तोरपा  
47. नीलकंठ सिंह मुंडा - खुंटी  
48. राम कुमार पाहन - खिजरी  
49. सी पी सिंह - रांची  
50. नवीन जायसवाल - हटिया  
51. जीतू चरण राम - कांके  
52. सन्नी टोप्पो - मंदार  
53. अरुण उरांव - सिसाई  
54. सुदर्शन भगत - गुमला  
55. समीर उरांव - बिशुनपुर