Gandey Bypoll 2024: गांडेय बनी 'हॉट सीट', झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने भरा नामांकन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं।

Gandey Bypoll 2024: गांडेय बनी 'हॉट सीट', झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने भरा नामांकन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं। आज उन्होंने अपना नामांकन भरा। इस मौके पर सीएम चंपई सोरेन भी उनके साथी मौजूद रहे। 20 मई को कोडरमा लोकसभा सीट के साथ गांडेय में मतदान की तारीख तय की गई है। अब इस सीट से कल्पना सोरेन के नामांकन करने से हॉट सीट बन गई है।

कल्पना सोरेन ने नामांकन से पहले रविवार को अपने ससुर और झामुमो पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन के साथ-साथ सास रूपी सोरेन का आशीर्वाद ली। इस दौरान एक्स पर पोस्ट कर कल्पना सोरेन ने लिखा था कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो।

बता दें कि, गांडेय सीट पहले से झामुमो के पास थी। यहां से सरफराज अहमद विधायक थे। झारखंड में राजनीतिक संकट गहराने के बाद सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ये सीट खाली हो गई। इसके बाद सरफराज अहमद राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए थे।

कल्पना मुर्मू सोरेन का मुकाबला बीजेपी के दिलीप वर्मा से होगा। दिलीप वर्मा बीजेपी में कई पदों पर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निभाया है। वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीबी भी माने जाते हैं।