अखिल भारतीय देववंशी एवं पटवा समाज की पहली बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ...

First meeting of All India Devvanshi and Patwa Samaj concluded newly appointed office bearers took oathअखिल भारतीय देववंशी एवं पटवा समाज की पहली बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ...

अखिल भारतीय देववंशी एवं पटवा समाज की पहली बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ...

वाराणसी,भदैनी मिरर। अखिल भारतीय देववंशी एवं पटवा समाज रजि. की पहली बैठक रविवार को देववंशी विला में आहूत हुई। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों के बीच संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी मनोनित हुए और उन्हे उनके दायित्वों के बारें में समझाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने सभी उपवर्गों में एकता, समाजिकता, शैक्षणिक एवं राजनीतिक पहचान बनाने पर बल दिया। 

इन्हे मिला संगठन में दायित्व

संगठन ने इन लोगों को पदाधिकारी बनाकर दायित्व दिया है - जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आरके सिंह, राष्ट्रीय पदाधिकारियों में सीताराम गुप्त राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख, विजय गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता, माता प्रसाद देववंशी राष्ट्रीय समन्वयक, सुषमा गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्षा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार पटवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद पटवा, राष्ट्रीय मंत्री हीरालाल पटवा, राष्ट्रीय मंत्री अजीत पटवा, राष्ट्रीय मंत्री अशर्फीलाल पटवा, शोभा देववंशी प्रदेश अध्यक्षा, रवि बाबू पाटकर प्रदेश अध्यक्ष, डा. पारस देववंशी प्रदेश महामंत्री, राजकुमार देववंशी प्रदेश कोषाध्यक्ष, जितेंद्र देवल प्रदेश प्रभारी शामिल है। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की वाराणसी जिला समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें प्रमोद देववंशी को जिला अध्यक्ष, वीरेन्द्र देववंशी को जिला महामंत्री एवं रजत देववंशी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर टी. एन. गुप्त देववंशी ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कपिलमुनि देववंशी, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा, अशोक गुप्ता दूरदर्शन राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पटवा महासभा, रामेश्वर दयाल देवल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पटवा महासभा, रमेश पटवा पूर्व कोषाध्यक्ष मुंबई पटवा सेवा संघ,  शिवकुमार गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।