लगातार जनसम्पर्क में जुटे है कांग्रेस नेता गौरव कपूर, बोले- कांग्रेस समझती है सबका दर्द 

लगातार जनसम्पर्क में जुटे है कांग्रेस नेता गौरव कपूर, बोले- कांग्रेस समझती है सबका दर्द 

वाराणसी, भदैनी मिरर। जड़ो को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने स्तर पर जनसंपर्क करने में जुट गया है। कांग्रेस के युवा नेता गौरव कपूर हर रोज समाज के बुद्धिजीवियों-समाजसेवियों और वरिष्ठ लोगों से मुलकात कर उनका कुशलक्षेम जान रहे है।


शुक्रवार को भी गौरव कपूर ने कैंट विधानसभा के शिवाला क्षेत्र में सुबह सुबह जनसंपर्क किया। इस दौरान वह माता आनंदमयी अस्पताल के स्वामी देवेशानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोपहर में जदुमंडी क्षेत्र में घर घर कांग्रेस दस्तक के कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों से मिलकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। गौरव कपूर ने कहा की कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों का दर्द समझती है। जितना कहकर बीजेपी सत्ता में आई आज वह एक भी मुद्दे को पूरा नहीं कर सकी है। युवा बेरोजगार होता जा रहा है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है, रसोई गैस के दामों में उझाल आया है।