चुनावी वायदे नहीं बल्कि संकल्प पूरा करती है कांग्रेस, बोले पूर्व सांसद राजेश मिश्र पार्टी जहां से कहेगी लड़ूंगा चुनाव

चुनावी वायदे नहीं बल्कि संकल्प  पूरा करती है कांग्रेस, बोले पूर्व सांसद राजेश मिश्र पार्टी जहां से कहेगी लड़ूंगा चुनाव

वाराणसी। “लड़की हु, लड़ सकती हु” की पोस्टर गर्ल प्रियंका के बीजेपी में शामिल होने के बाद शनिवार को पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रियंका का ये दुर्भाग्य है कि कांग्रेस द्वारा मिले इस बड़े अवसर को खोकर वह भाजपा के तरफ रुझान कर रही है। यह केवल एक प्रचार अथवा स्लोगन नही है, बल्कि दुनिया की आधी आबादी का विश्वास है। कांग्रेस ने आधी आबादी महिलाओं के अन्दर इससे विश्वास पैदा किया है। यह केवल चुनावी वायदा नही है बल्कि एक नारा विश्वास को पैदा करने के लिए है।

केवल चुनावी वादा नही संकल्प है 

इसके साथ ही भर्ती विधान शीर्षक से कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को पत्रकारों के सामने पेश करते हुवे कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा ने कहा कि ये केवल चुनावी वायदा नही है, बल्कि कांग्रेस का संकल्प है। हमारी सरकार प्रदेश में आते ही हम इस संकल्प को पूरा करेगे। हम रोज़गार की बात करते है, हम युवाओं को अवसर की बात करते है। हम देश की आधी आबादी महिलाओं के अधिकार की बाते करते है। हम किसानो की बाते करते है तो हमने वह सब कुछ कांग्रेस शासित राज्यों में पूरा भी किया है। हमने 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति में है।


10 मार्च बताएगा कहां खड़ी है कांग्रेस 
 
पूर्वांचल में कांग्रेस के भविष्य पर बात करते हुवे राजेश मिश्रा ने कहा कि यह 10 मार्च बताएगा कि कांग्रेस पूर्वांचल में कहा खडी है। अभी तक 125 सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। जल्द ही अन्य सीट पर प्रत्याशी घोषित करेगी। पार्टी मुझे जहा से चुनाव लड़ने का निर्देश देगी मैं वही से चुनाव लड़ूंगा।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्रा, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे व नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव गौतम और कांग्रेस प्रवक्ता एनएन सिंह उपस्थित थे।