प्रियंका माता कुष्मांडा से आशीर्वाद लेकर करेंगी रैली: कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस महासचिव को दिखाया दुर्गा रुप में, तैयारियां तेज 

प्रियंका माता कुष्मांडा से आशीर्वाद लेकर करेंगी रैली: कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस महासचिव को दिखाया दुर्गा रुप में, तैयारियां तेज 

वाराणसी, भदैनी मिरर। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी  ( Congress General Secretary and UP Incharge Priyanka Gandhi) के 10 अक्टूबर को आयोजित किसान न्याय रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अतिउत्साहित है। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हरीश मिश्रा 'बनारस वाले' ने एक बार फिर विवादित पोस्टर जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने जैसे ही तय किया प्रियंका गांधी नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा के दर्शन-पूजन के बाद रैली में जाएंगी, कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी कर दिया।

हरीश मिश्रा ने जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दिया, जिसमें मां दुर्गा के रूप में प्रियंका गांधी को दर्शाया गया है। विवादित पोस्टर में किसानों के हत्यारे का संहार करते हुए प्रियंका गांधी को दिखाया गया है। इस पोस्टर से कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर की घटना को याद दिला रहे, ताकि वह किसानों को अपने पक्ष में कर पाए।

प्रियंका गांधी के प्रस्तावित दर्शन-पूजन कार्यक्रम की सूचना देने माता कुष्मांडा दरबार में पहुंचे चंचल शर्मा

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंचल शर्मा ने बताया कि काशी धर्म की नगरी है, 10 अक्तूवर को प्रियंका गांधी यूपी चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रही है। वह लगातार यूपी के युवाओं, गरीबों, किसानों पर हो रहे अनन्य और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रही है। किसान ही देश के अन्नदाता है, किसानों और जवानों से ही देश चलता है। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जब किसान आंदोलन कर रहे है तो उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है, उनको मारा-पीटा और गाड़ियों से रौंदा जा रहा है। इसलिए प्रतिज्ञा रैली का नाम बदलकर प्रियंका गांधी ने किसान न्याय रैली रखा है।