बलात्कार कर हत्या: दिल्ली के नाबालिग बच्ची के साथ हुई हैवानियत के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन...

बलात्कार कर हत्या: दिल्ली के नाबालिग बच्ची के साथ हुई हैवानियत के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन...

वाराणसी, भदैनी मिरर। पश्चिम दिल्ली में 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ हुए बलात्कार के विरोध में गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेट के कार्यकर्ताओं ने एक कैंडिल मार्च निकाला। मार्च पूर्व विधायक अजय राय नेतृत्व में प्रह्लादघाट से प्रारम्भ होकर भैंसासुर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों को फांसी के सजा की मांग की। साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर बिटिया को श्रद्धांजलि दिया गया।

इस दौरान अजय राय ने कहा कि 9 साल की दलित बेटी के साथ बर्बरता कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद जबरन उसका अंतिम संस्कार कराना केंद्र सरकार की कानून - व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है। हमारे नेता राहुल गाँधी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि वे अन्याय के खिलाफ अड़े हैं और न्याय के लिए उनके साथ खड़े है। पूरी पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हो या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दिल्ली हो या यूपी बहन, बेटियां सुरक्षित नही है। महिला सुरक्षा के नाम पर केंद्र-प्रदेश सरकार विफल है। हर रोज महिलाओं के प्रति हैवानियत भरी खबरों से समाचार पत्र पटा रहता है। परंतु सरकारों को इन मुद्दों से कोई सरोकार नही है। यूपी में तो दहशत का माहौल है घर से निकली बेटी अगर वापस जब तक घर न जाये तब तक परिजनों का जान सांसत में रहती है। लोग घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। मोदी सरकार में दोषियों को संरक्षण व पीड़ितों को प्रताड़ित करने का दौर चल रहा।उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही व परिजनों को न्याय दिलाने नही मिल जाता हम सब अड़े रहेंगे।

वहीं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण पीड़ित परिवार को कई घंटे तक थाने में बैठना पड़ा। जबकि, पुलिस शुरू में इसे करंट से हुई मौत का मामला बता रही थी। लेकिन कांग्रेस नेताओ, कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पुलिस ने बलात्कार और हत्या के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है।इस प्रकरण में केंद्र सरकार - केजरीवाल सरकार लीपापोती करने में जुटी थी। लेकिन अब यह प्रकरण जनता के सामने है बिटिया के साथ बलात्कार फिर हत्या हुई है। इस सरकार के लिए यह एक मामला हो सकता है आंकड़ा हो सकता है लेकिन कांग्रेस पार्टी के लिए जनभावनाओं से जुड़ा है।कांग्रेसजन बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सँघर्षरत है।

मार्च में ऋतु पाण्डेय, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अनुपम राय, रमजान अली, डॉ राजेश गुप्ता, पंकज सिंह डब्लू, चंचल शर्मा, रोहित दुबे, हसन मेहंदी कब्बन, दिवाकर मिश्रा, लालजी यादव, किशन यादव, अनुभव राय, श्यामजी राजभर समेत कई कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।