बनारस में गुजराती नहीं बनारसी नाव चलेगी: बोले सपा एमएलसी राजपाल कश्यप पिछड़ों की अनदेखी कर रही भाजपा, तानाशाही कर रही योगी सरकार...

बनारस में गुजराती नहीं बनारसी नाव चलेगी: बोले सपा एमएलसी राजपाल कश्यप पिछड़ों की अनदेखी कर रही भाजपा, तानाशाही कर रही योगी सरकार...

वाराणसी,भदैनी मिरर। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अब धीरे-धीरे राजनैतिक दलों ने पूर्वांचल के हॉट सीटों पर मेहनत करना शुरु कर दिया है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और  विधान परिषद् सदस्य (एमएलसी) राजपाल कश्यप सधन बुधवार को वाराणसी में थे। इस दौरान वह राजेन्द्र प्रसाद घाट से नवकायन कर अस्सी घाट पहुँचे और पिछड़ा, अति पिछड़ा मांझी समाज और मल्लाह समुदाय के लोगों के साथ वार्ता की। जिसके बाद लोहता केराकत स्थित कार्यक्रम में शिरकत होने चले गए।


पिछड़ों की अनदेखी कर रही है मोदी-योगी सरकार


पत्र प्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में वार्ता करते हुए एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार लोकतंत्र में तानाशाही रवैया अपनाएं हुए है। सरकार में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग से डरवाया जाता है, इनके खिलाफ बोलने वाले विपक्ष और पत्रकारों पर मुकदमा लिखवाया जाता है। यह सरकार गरीबों की अनदेखी की है। सिर्फ गरीबों को राम के नाम पर, धर्म और मजहब के नाम पर बांट कर राजनीति करते हैं। आज मल्लाह और मांझी समाज के लोग नाव चला के पेट पालते हैं ये आदि काल से यह कार्य करते आये हैं जिसको भाजपा खत्म करना चाहती है और यहाँ क्रूज चलाना चाहती है, राजपाल कश्यप ने कहा कि यहाँ गुजराती नाव नही बनारसी नाव चलेगी।

अखिलेश यादव के सत्ता में आने तक हर जिले में होगी यात्रा  


एमएलसी राज्यपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि योगी सरकार महापुरूषों का अपमान करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। वीरांगना फूलन देवी के पुण्यतिथि पर भाजपा सरकार हमें मनाने से रोक दी। पूर्व सांसद फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की पहचान हैं, समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर वीरांगना फूलन देवी के नाम महिला सशक्तिकरण के नाम पर स्मारक बनेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने दिखा दिया कि वह अखिलेश यादव के साथ है, लेकिन योगी की सरकार ने महिलाओं के साथ खुलेआम सड़कों पर क्या किया पूरे देश ने देखा। हमारी यात्रा पिछड़े-दलितों के बीच तब तक जारी रहेगी जब तक योगी आदित्यनाथ को सत्ता से हटाकर अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान न सौंप दें। 


जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


एमएलसी और सपा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ वर्ग राजपाल कश्यप के बनारस दौरे पर सपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। सिंहद्वार बीएचयू मालवीय चौराहे पर उनसे मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करवाया। एमएलसी राज्यपाल कश्यप के साथ जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।