मजदूर से बन गए छिनैत: कैंट में पर्स तो सारनाथ में महिला से नोची थी चेन, झारखंड के है दोनों रहने वाले

मजदूर से बन गए छिनैत: कैंट में पर्स तो सारनाथ में महिला से नोची थी चेन, झारखंड के है दोनों रहने वाले

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में गुरुवार को कमिश्नरेट के कैंट थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान सर्विलांस टीम की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर फुलवरियां गेट न.5 सी के पास दो अंतरप्रांतीय लुटेरों को धर-दबोचा। आरोपियों के कब्जे से लूट की एक मोबाइल, एक बैग, 2700 रुपया नकद और लूट एव छिनैती की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुआ।

कैंट पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी वरुण सरकार और रेजाऊल शेख निवासी कागजपुर धरमखान, थाना महेशपुर, पाकुड झारखंड के है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस को पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लगभग दो वर्षों हम सारंग तालाब सारनाथ क्षेत्र में मजदूरी का काम करते थे। कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण हमारा काम छूट गया था और हम बेरोजगार हो गए थे। खर्च चलना मुश्किल हो गया था। इसलिए हम दोनों ने मिलकर लूट, छिनैती और चोरी जैसे अपराध करने लगे।

पकड़े गए दोनों ने पुलिस को बताया कि बीते 17 अगस्त को छावनी अस्पताल के पास दोपहर करीब 01 बजे टोटो सवार महिला का हम दोनों और रोहित (पता-अज्ञात) ने मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए थे। इसी तरह पिछले साल एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे। बिहार से एक अपाचे बाइक चोरी किये थे। जिससे घटनाओं को अंजाम देते है। झारखंड में भी कई स्थानों पर चोरियां की है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश राय, फुलवरिया चौकी प्रभारी अजय पाल और उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह मय पुलिस टीम।