कोरोना काल से ही परेशान चल रहे है टेंट, साउंड-लाइट कलाकार: प्रवीण सिंह

कोरोना काल से ही परेशान चल रहे है टेंट, साउंड-लाइट कलाकार: प्रवीण सिंह

वाराणसी। ऑल इंडिया इवेंट्स आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक किरण भाई पटेल को अपना दल एस प्रदेश महासचिव (सांस्कृतिक मंच) बनाया गया। सम्मान समारोह अंधरापुल वाराणसी के होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी हुई। ऑल इंडिया इवेंट आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक गुरु किरण भाई पटेल को अपना दल एस में प्रदेश महासचिव संस्कृतिक मंच बनाया गया। राष्ट्रीय संरक्षक महंत अजय गिरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पुष्प सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ऋषभ भाई पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्वेता चौरसिया, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री विनोद मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव जौनपुर ने अतिथियों का स्वागत किया। फिल्मों में प्लेबैक गायक गुरदीप सिंह ने गणेश वंदना सुनाया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया शादी विवाह से जुड़े हुए सभी कार्य बंद है एवं कलाकारों का दर्द बताया।  करोना काल से ही व्यापारी परेशान है कलाकार, लाइट, साउंड फ्लावर, डेकोरेशन, पत्रकार, टेंट, कैटरिंग, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, होटल सभी व्यापारी आज रोजी रोटी के लिए परेशान चल रहा है। आज स्टाफ गोदाम गाड़ियों का पेमेंट निकालना मुश्किल हो गया और हम सब व्यापारी कलाकार साउंड वाले सरकार के सांस्कृतिक वर्ग में नहीं आते हैं। संगीत सभी को दिल में खुशियां देता है और हम लोग किसी भी संविधानिक रूप से सांस्कृतिक मंत्रालय में जगह दी जाए और संगीत के सभी कलाकार और व्यापारियों की समस्या ध्यान दें।