गंगा तुहे चुनरी चढ़इबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही काशी, गंगा को अर्पित की गई 71 मीटर लंबी चुनरी

गंगा तुहे चुनरी चढ़इबो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही काशी, गंगा को अर्पित की गई 71 मीटर लंबी चुनरी

वाराणसी,भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री (Prime Minister) और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन (Birthday) पर आठों विधानसभा सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम (Program) आयोजित किए जा रहे है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को अपने सासंद के दीर्घायु कामना के लिए काशीवासी पूजन-अर्चन के साथ मां गंगा को भी नमन कर रहे है।

इसी क्रम में श्रीमती रत्ना देवी समाजसेवी ट्रस्ट की ओर से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई। इसके साथ ही 71 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान सरोद वादक अंशुमान महाराज ने बधाई गीत प्रस्तुत की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि आज पीएम मोदी के जन्मदिन को पूरी काशी हर्षोल्लास के साथ मना रही है। जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन किये जाएंगे। आज विश्वकर्मा पूजा है इसलिए 500 विश्वकर्मा टूल किट वितरण किया जाएगा।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वाराणसी के एक-एक मतदाता आज अपने सांसद का जन्मदिन मना रहा है। मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से यही कामना है कि हमारे पीएम दीर्घायु हों और उनके नेतृत्व में भारत का और समृद्धशाली विकास हो और भारत विश्वगुरु बने। कार्यक्रम के क्रम में आज 71 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आज जिले में आठों विधानसभाओं में भाजपा नेता 71-71 किलो लड्डू का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम 21 दिनों तक यानी 7 अक्टूबर तक ऐसे ही चलेगा।