दीर्घायु हो PM: संकटमोचन दरबार में BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 71 किलो चढ़ाया लड्डू, कुष्ठ रोगियों में हुआ प्रसाद का वितरण

दीर्घायु हो PM: संकटमोचन दरबार में BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 71 किलो चढ़ाया लड्डू, कुष्ठ रोगियों में हुआ प्रसाद का वितरण

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को धर्म की नगरी काशी में विविध आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु कामना के लिए संकट मोचन दरबार में पूजन अर्चन किया। श्री संकटमोचन मंदिर में 71 किलो शुद्ध देसी घी के लड्डुओं का भोग लगाया गया।

मंदिर के निकट स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद का वितरण किया।इस दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री अमित सिंह चिंटू, राकेश मोहन दीक्षित, राजीव सिंह पटेल, कुणाल पांडेय, अनूप यादव, अभिनेश सिंह, सक्षम सिंह पटेल, सूरज वर्मा साथ रहे।

वहीं, शाम में सिगरा स्थित भारत माता मंदिर 71 हजार दीप जलाए जाएंगे। शाम के समय ही 71 प्रमुख मंदिरों में पूजापाठ कर भाजपाजन प्रधानमंत्री की लंबी आयु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे। शाम के समय काशीवासी अपने घरों में भी दीपदान कर प्रधामंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देंगे।