महिला दिवस: एसपी सिटी ने उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित, बोले आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी...

महिला दिवस: एसपी सिटी ने उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को किया सम्मानित, बोले आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी...

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर झुन्ना फाउंडेशन द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में भारतीय नारी का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय में हरिहरनाथ सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अगर किसी समाज को जागृत करना है तो उस समाज की महिला को जागृत करना होगा तथा भारत देश आज निर्भर बने इसके लिए हमारे देश की महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि आज महिला सुरक्षा को लेकर तमाम योजनाएं चल रही है। आज केवल जागरुक रहे तो आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग मिशन शक्ति के तहत जागरुकता अभियान चला रही है, साथ ही तमाम प्रयासों से महिला सुरक्षा को लेकर हम बिल्कुल संजीदा है, किसी भी महिला को कोई दिक्कत है तो वह वीमेन पॉवर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा वह सीधे हमसे संपर्क कर सके।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मंजू देवी ने मातृशक्ति को राष्ट्र की नींव कहा। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही इतिहास विभाग की प्रोफेसर विंदा ने अपने विचार व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपी जी की गणेश वंदना सेवा एवं दीक्षा म्यूजिक एकेडमी की बालिकाओं ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ भारती मिश्र ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन आनंदिता त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुनिति शुक्ला ने किया।

यह महिलाएं हुई सम्मानित

 महिला दिवस के अवसर पर फाउंडेशन द्वारा सात महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही हैं। जिसमें स्नेहलता, सोनम कुमारी, डॉ गरिमा रानी, अंजनी मिश्रा, नसीमा निशा, वंदना सिंह और आरती पाठक है।