चंदौली जिले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर

जनपद में एसपी अंकुर अग्रवाल ने जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर रोक लगाने के लिए कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है।

चंदौली जिले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर

चंदौली- जनपद में एसपी अंकुर अग्रवाल ने जिले में बढ़ते अपराध को देखते हुए कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर रोक लगाने के लिए कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। जिससे कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए वही एसपी द्वारा तबादले में कुछ प्रभारियों को मलाईदार थाने की कमान मिली है।

जिस क्रम में चंदौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अपराध शाखा विवेचना सेल, सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को विवेचना सेल अपराध शाखा, थाना प्रभारी निरीक्षक रहे विनय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बलुआ, प्रभारी निरीक्षक बलुआ राजीव कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक चंदौली बनाया गया है। वही वाचक पुलिस अधीक्षक रहे अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा, प्रभारी निरीक्षक कंदवा रहे राजेश सरोज को प्रभारी निरीक्षक बबुरी, उपनिरीक्षक इलिया थानाध्यक्ष रहे अमित कुमार को थानाध्यक्ष धीना, प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कंदवा, थानाध्यक्ष धीना रहे विपिन सिंह को थानाध्यक्ष धानापुर,थानाध्यक्ष बबुरी रहे उप निरीक्षक अतुल कुमार को सर्विलांस प्रभारी, रोहित चौकी प्रभारी दुल्हीपुर रहे उपनिरीक्षक मिर्जा रिजवान अली बेग को थानाध्यक्ष इलिया बनाया गया है। वहीं एसपी द्वारा चलाये गये इस तबादले से अपराधों पर पूरी तरीके से शिकंजा कसा जा सकेगा।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय