#PriyankaGandhi बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा के बाद पहुंची कुष्मांडा दरबार, काफिला रोकवाकर मिली युवा कार्यकर्ताओं से, देखें तस्वीरों में अब तक का अपडेट्स

#PriyankaGandhi बाबा विश्वनाथ, माता अन्नपूर्णा के बाद पहुंची कुष्मांडा दरबार, काफिला रोकवाकर मिली युवा कार्यकर्ताओं से, देखें तस्वीरों में अब तक का अपडेट्स
माता अन्नपूर्णा दरबार और माता कुष्मांडा दरबार में प्रियंका गांधी

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करने अपने एक दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश के साथ इंडियो के विमान संख्या 2334 से 11:20 पर लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पहुंची। रोहनियां में आयोजित किसान न्याय रैली को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया।

काफिला रूकवाकर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करती प्रियंका गांधी

जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट से बाबा विश्वनाथ दरबार की ओर बढ़ा तो कोइराजपुर में खड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं को देखकर उन्होंने काफिला रूकवा दिया। कड़ी धूप में खड़े युवा कांग्रेस नेता विशाल सिंह 'विक्कू' ने गर्मजोशी से प्रियंका गांधी का स्वागत किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने काफिला रोक कर विशाल "विक्कू" का उत्साहवर्धन किया। इसे प्रियंका गांधी ने युवाओ को साधने की अपनी रणनीति को अमलीजामा पहनाने के रूप में देखा जा रहा है।

वहां से सीधे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुँची। वहां विधिवत दर्शन-पूजन के बाद माता अन्नपूर्णा दरबार भी पहुंची। वहां सविधि माता दर्शन करने के बाद उन्हें मन्दिर महन्त शंकरपुरी महाराज ने अंगवस्त्र व प्रसाद भेट किया। उसके बाद वह माता कुष्मांडा के दरबार पहुंची। माता कुष्मांडा के दरबार के बाहर इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'हर-हर महादेव' के जयघोष से स्वागत किया।