#PriyankaGandhi: किसानों के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा, बोलीं प्रदेश में BJP सत्ताधारी और उनके खरबपति दोस्त सुरक्षित, 10 प्वॉइंट्स में जाने रैली की खास बात

#PriyankaGandhi: किसानों के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा, बोलीं प्रदेश में BJP सत्ताधारी और उनके खरबपति दोस्त सुरक्षित, 10 प्वॉइंट्स में जाने रैली की खास बात
  • पूरे देश में किसान त्रस्त है, उनकी किसी को चिंता नहीं खरबपति मित्रों की चिंता है
  • गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया, पुलिस अपराधी को निमंत्रण देकर बुला रही थी 
  • मोदी जी के खरबपति मित्र तय कर रहे है सेव के दाम
  • सीमा पर भी तैनात है किसानों के ही बच्चे, लखीमपुर खीरी में सच दिखाने वाले पत्रकार को भी नहीं बख्शा गया
  • UP में अब पीड़ित परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए
  • आज दो तरह के लोग सुरक्षित है एक तो भाजपा के सत्ताधारी लोग दूसरे उनके खरबपति दोस्त
  • प्रदेश में न महिलाएं, न दलित, न अल्पसंख्यक कोई भी सुरक्षित नहीं
  • महंगाई के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका- पेट्रोल 100, डीजल 90, रसोई गैस 1000 रुपये 
  • बड़ी-बड़ी होल्डिंग और पोस्टर के पीछे की सच्चाई जनता जानती है
  • कांग्रेस के हम सिपाही किसी से नहीं डरते, जेल में डालिये या कुछ भी करिए। गृह राज्य मंत्री का हम इस्तीफा लेकर रहेंगे


वाराणसी,भदैनी मिरर। रोहनियां के जगतजंग में आयोजित किसान न्याय रैली में पहुंची प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रैली में इकट्ठा भीड़ को देखकर गदगद प्रियंका गांधी मुस्कुराती रही है। उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत माता की स्तुति 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, 'सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते' से की। उसके बाद वह प्रदेश के योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गई। 

अपराधियों को पकड़ने के लिए कोई नहीं निकलता

प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उम्भाकांड का जिक्र कर कहा कि मैं अपने दिल की बात करने आई हूं। कहा कि वो नजारा आज तक नहीं भूली। लखीमपुर में भी ऐसा ही हुआ।गृह राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने लखीमपुर जाने की कोशिश की तो हर तरफ पुलिस की घेराबंदी थी। लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए कोई नहीं निकला। पुलिस अपराधी को निमंत्रण देकर बुला रही थी। पूरा सिस्टम गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे को बचाने में लग गया था। कृषि कानूनों का जिक्र कर कहा कि मोदी जी के अरबपति मित्रों ने पिछले साल हिमाचल से सेब को 88 रुपये प्रतिकिलो खरीदे थे। लेकिन इस बार जब लागत महंगी है तो वही सेब 77 रुपये प्रति किलो खरीद रहे हैं। वो अपने मन से सेब के दाम तय कर रहे हैं। इससे किसानों का भला हुआ क्या?

स्वामी जितेन्द्रानंद बोले- राहुल गांधी कहते है कि मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने आते है तो प्रियंका बताएं वह मंदिर क्यों आई?

प्रदेश में न्याय दिलाने वाला कोई नहीं

प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर में मैं जब किसान नक्षत्र सिंह के घर गई तो परिवार ने बताया कि उनका बेटा बीएसएफ में दाखिल हुआ है। जब मैं रमन कश्यप पत्रकार के घर गई तो बताया गया कि उन्हें जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि वे सच का वीडियो बना रहे थे। मैं सरकार से पूछती हूं कि घटना का दोषी कौन है। वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवज़ा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। 

त्रस्त है किसान उनकी परवाह नही किसी को

प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला। कृषि कानूनों को लेकर कहा कि मोदी जी ने कुछ देखा है? क्या उन्होंने देखा है कि प्रदेश के किसान किस हाल में हैं..क्या वो जानते हैं किसान किस मुश्किल का सामना कर रहे हैं, क्या मोदी जी ये जानते हैं कि आवारा पशु के कारण किसान भाई कितने परेशान हैं। प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि पेट्रोल  100 के पार चला गया। एलपीजी एक हजार के पार चला गया। बिजली का दाम तीन बार बढ़ा दिया। जिनके घर में बिजली नहीं उनके घर में भी बिजली का बिल आता है। ऐसे दिनों की किसी ने कल्पना नहीं की थी। केवल बड़े-बड़े पोस्टरों में दिखावा होता है। 

देश में कोई भी सुरक्षित नहीं

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घरते हुए कहा कि देश और प्रदेश त्रस्त है। किसी को भी मारा जा रहा है। देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित हैं तो मोदी जी और उनके खरबपति दोस्त। किसनों के पास पैसा नहीं और मोदी जी दो-दो विमान खरीद रहे हैं। केंद्र सरकार ने सिर्छ छलावा किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद क्या आपकी जिंदगी में कोई बदलाव आया है। क्या विकास का रथ आपके द्वार पहुंचा है। अपने आप से पूछिए कि भाजपा सरकार में आपका कितना विकास हुआ है। अगर नहीं किया है तो आइए हमार साथ बदलाव जरूरी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर में किसानों से मिलने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अभी तक नहीं गए। दुनिया के कोने-कोने तक प्रधानमंत्री घूम सकते हैं। देश-देश भ्रमण कर सकते हैं लेकिन अपने देश के किसानों से भेंट करने नहीं जा सकते। किसानों को वो आंदोलनजीवी और पता नहीं क्या-क्या कहते हैं। प्रियंका ने कहा कि हम डरेंगे नहीं। आखिर लोग डरते क्यों है। क्या हो जाएगा। किस बात का डर है। आइए हमारे साथ ..हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। देश को बचाने के लिए बदलाव जरूरी है। भाषण के अंत में प्रियंका ने नवरात्र की शुभकामनाएं दी। इमरान प्रतापगढ़ी ने आभार व्यक्त करते हुए शेरो-शायरी की।