पर्यटन का नहीं आस्था का केंद्र है मंदिर: स्वामी जितेन्द्रानंद बोले- राहुल गांधी कहते है कि मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने आते है तो प्रियंका बताएं वह मंदिर क्यों आई

पर्यटन का नहीं आस्था का केंद्र है मंदिर: स्वामी जितेन्द्रानंद बोले- राहुल गांधी कहते है कि मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने आते है तो प्रियंका बताएं वह मंदिर क्यों आई

वाराणसी,भदैनी मिरर। प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव के पूर्व वाराणसी आगमन और यहां के मंदिरों में दर्शन- पूजन को लेकर अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या हमारे मन्दिर प्रियंका गांधी के लिए पर्यटन का केंद्र है?

प्रियंका गांधी के वाराणसी के मंदिरों में आने के प्रयोजन को लेकर स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि आपके भाई राहुल गांधी कहते हैं कि मंदिर में लोग लड़कियों को छेड़ने जाते हैं, तब आप ही बताईये कि आप हमारे मंदिरों में क्या करने आ रही हैं? क्या हमारे मन्दिर जिनको हमलोग तीर्थ स्थल मानते हैं, आपके लिए प्रचार और पर्यटन का केंद है क्या ?विधानसभा चुनाव के वक्त आप घूम- घूमकर मन्दिर जा रही। मन्दिर हमारी संस्कृति में आस्था- श्रद्धा- भक्ति का केंद्र है, न कि चुनाव प्रचार सम्बन्धी अभियान का। मैं प्रियंका गांधी से यही कहूंगा कि चर्च मिशनरियों को मानने वाले लोग हमारे मंदिरों को पर्यटन का केंद्र न बनाये। और अपने भाई राहुल गांधी को समझाए कि मंदिर में लोग लड़की छेड़ने नही मन्नत मांगने जाते हैं।