निकाय चुनाव: नगर निगम के पांचवे राउंड में BJP भारी जीत की ओर अग्रसर, गंगापुर में SP की बढ़त, निर्वाचित पार्षदों की सूची भी देखें..

कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया नवीन सब्जी मंडी के दो भंडारणगार में नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के मतों की गणना हो रही है.

निकाय चुनाव: नगर निगम के पांचवे राउंड में BJP भारी जीत की ओर अग्रसर, गंगापुर में SP की बढ़त, निर्वाचित पार्षदों की सूची भी देखें..

वाराणसी, भदैनी मिरर। कड़ी सुरक्षा के बीच पहड़िया नवीन सब्जी मंडी के दो भंडारणगार में नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के मतों की गणना हो रही है. जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन निरंतर काउंटिंग स्थल पर नजर बनाए हुए है. पांचवें राउंड की गणना भी संपन्न हो गई है. सूचना विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक बीजेपी के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से 28 हजार 983 मतों से आगे चल रहे है.

आंकड़ों के मुताबिक अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-18540, अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-61078, ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-32095, शारदा टंडन (आप)-1402 और सुभाष चंद माझी (बहुजन  पार्टी)-6358 मत पाए है.

वहीं गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की गीता देवी 208 मत पाकर बढ़त बनाए हुए है, वही बीजेपी की स्नेहलता 181 मत पाकर दूसरे नंबर पर है. कांग्रेस की संगीता को 48 मत, आप की पुष्पा को 5 और निर्दल को दो मत मिले है.

सिकरौल 

  1. BJP - लीला - 3173
  2. SP - संजू -2801
  3. BSP - इंद्रा - 583

काजी सदुल्लापुर

  1. INC - फरजाना - 2264
  2. BJP - विद्यालक्ष्मी - 1880
  3. SP - प्रतिमा - 1331

कमल गढहा 

  • INC - नूरजहाँ परवीन - 2410
  • AIMAIN - जोहरा खातून - 878
  • SP - रोहाना - 756

बागेश्वरी देवी

  • BJP- विवेकचंद - 2321
  • SP - दीनानाथ गुप्ता - 1634
  • INC - सतीश चंद - 178

सरैया

  • INC - जुफ़ा जबी - 1779
  • SP - दीपक कुमार - 2458
  • AAP - दिलीप कुमार मौर्या - 199

जलालीपूरा

  • INC - शबाना अंसारी - 2241
  • SP - आयना - 1682
  • BJP- छाया देवी - 1402

दीनापुर 

  • BJP - अनिल - 2969
  • SP- सुभाष - 1621
  • निर्दल - अरुण कुमार - 1057

रानीपुर

  • BJP- सच्चिदानंद पांडेय - 2573
  • SP - सुभाष सिंह - 894
  • INC - अजय कुमार - 409

शिवाला

  • BJP- राजेश कुमार यादव - 2388
  • निर्दल - राकेश जायसवाल - 1074
  • SP - आशीष कुमार यादव - 701

ओमकालेश्वर

  • SP - साजिया खान - 5868
  • INC - रेशमा परवीन - 3525
  • BJP - नीलम - 776