कमिश्नरेट प्रणाली के तहत हुआ पुलिस स्थापना बोर्ड का गठन

कमिश्नरेट प्रणाली के तहत हुआ पुलिस स्थापना बोर्ड का गठन

वाराणसी/भदैनी मिरर। कमिश्नरेट प्रणाली के क्रियान्वयन के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर ने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण से संबंधित ‘पुलिस स्थापना बोर्ड’ का गठन किया है। जिसे तीन भागों में बांटा गया है। पहले भाग में निरीक्षक व थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के लिए गठित बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश तो दो सदस्य के रुप में अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय व अपराध अखिलेश कुमार और अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था अनिल कुमार सिंह को शामिल किया गया है। 

दूसरे भाग में उपनिरीक्षक व इससे नीचे स्तर के कार्मिकों के स्थानांतरण के लिए गठित बोर्ड के अध्यक्ष अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध अखिलेश कुमार के साथ ही  दो सदस्य पुलिस उपायुक्त काशी जोन अमित कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन विनय कुमार सिंह को सम्मिलित किया गया है। 

वहीं तीसरे भाग पुलिस उपायुक्त के कार्य क्षेत्र में उप निरीक्षक व कार्मिकों के स्थानांतरण लिए काशी जोन के लिए बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस उपायुक्त अमित कुमार अध्यक्ष व दो सदस्य अपर पुलिस उपायुक्त विकास चंद्र त्रिपाठी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर चक्रपाणि त्रपाठी शामिल हैं। 

वहीं वरुणा जोन को पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर सिंह अध्यक्ष और अपर पुलिस उपायुक्त विनय कुमार सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त कैंट अभिमन्यु मांगलिक सदस्य बनाए गए हैं।