आयोजित होने जा रहा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता, 150 से अधिक विद्यालय करेंगे प्रतिभाग, जाने कब तक होगा रजिस्ट्रेशन...

चतुर्थ अन्तरविद्यालयी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन आगामी 17 नवंबर गुरुवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर के प्रांगण में किया जा रहा है.

आयोजित होने जा रहा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता, 150 से अधिक विद्यालय करेंगे प्रतिभाग, जाने कब तक होगा रजिस्ट्रेशन...

वाराणसी,भदैनी मिरर। चतुर्थ अन्तरविद्यालयी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन आगामी 17 नवंबर गुरुवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर के प्रांगण में किया जा रहा है. यह जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य अमित पांडेय ने दी. उन्होंने बताया की यह आयोजन स्व. श्याम नारायण पाण्डेय की 6वी. पुण्यतिथि पर हो रहा है. 

अमित पांडेय ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे से किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के कुल 150 से ज्यादा विद्यालय प्रतिभाग करेंगे व अब तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कुल 1248 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है,  प्रतियोगिता में लगभग 2000 बच्चों के प्रतिभाग करने की आशा है. प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है. बनारस के इतिहास में यह अन्डर-19 ग्रुप की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है.अमित ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 11 खेल आयोजित हो रहे हैं. सभी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला ओलम्पिक संघ एवं समस्त खेलों के जिला संघ द्वारा संचालित होगा. प्रेस वार्ता में विद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल व उपाध्यक्ष निलकांत गुप्ता एवं समस्त खेल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.