श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद की हुई बैठक, 7 नए सदस्यों का चयन...

Meeting of Shri Arya Mahila Hitkarini Mahaparishad selection of 7 new membersश्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद की हुई बैठक, 7 नए सदस्यों का चयन...

श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद की हुई बैठक, 7 नए सदस्यों का चयन...

वाराणसी,भदैनी मिरर। श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद की अखिल भारतीय मंत्री सभा द्वारा चयनित कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को महामंडल भवन स्थित कार्यालय में हुई। प्रो. शैलेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुयी बैठक में 7 सदस्यों का चयन किया गया।

संस्था के जनरल सेक्रेटरी सत्यनारायण पाण्डेय ने बताया कि एडोकेट विनोद शंकर उपाध्याय, डॉ. बी.डी. तिवारी, डॉ. यशवंत सिंह, गोपाल नारायण पाण्डेय, सुनील कुमार पाठक, एडोकेट सतीश कुमार पाण्डेय, व्योमेश शुक्ला को सर्वसम्मति से को-ऑप्शन द्वारा चयन किया गया है। सदस्यों को संस्था के कार्यों से अवगत कराते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी गई।