मनोज राय धूपचण्डी रखेंगे मीडिया में सपा का पक्ष, कहा बाइस में फिर बाइसकिल

मनोज राय धूपचण्डी रखेंगे मीडिया में सपा का पक्ष, कहा बाइस में फिर बाइसकिल

वाराणसी, भदैनी मिरर। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे मनोज राय धूपचण्डी को समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पार्टी की ओर से मीडिया में पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है। यह जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज राय धूपचण्डी के प्रशसंकों में काफी उत्साह है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।


प्रदेश में होंगी बाइस में बाइसकिल 

प्रखर वक्ता मनोज राय धूपचण्डी ने कहा कि पार्टी ने हमें जो भी जिम्मेदारी दी है उसे हम बखूबी निभाएंगे। योगी सरकार की साढ़े चार साल में जो नाकामियां रही है वह उसे मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुख है। उन्होंने नारा दोहारते हुए कहा कि बाइस में बाइसकिल आनी तय है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के रुप में अखिलेश यादव को पसंद करते है।