विधानसभाओं में सुभासपा ने नियुक्त किए पदाधिकारी, संगठन की मजबूती पर जोर...

विधानसभाओं में सुभासपा ने नियुक्त किए पदाधिकारी, संगठन की मजबूती पर जोर...

वाराणसी, भदैनी मिरर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अब विधानसभाओं में अपने पदाधिकारियों की नियुक्ति शुरु कर दी है। नए पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी ने कहा कि बनारस की आठ विधानसभाओं में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करें। अब विस चुनाव में ज्यादा समय नहीं है इसलिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है गांव, बूथ, विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर सारे विंग को मजबूत करने पर पार्टी बल दे रही है। हाईकमान के दिशा निर्देश को मानते हुए आगे बढ़ने का काम हो रहा है।


 शिवपुर के विवेकपुरम भलाई में हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर ने शहर उत्तरी विधानसभा के संगठन के अधिकारियों की घोषणा की।वाराणसी महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर को अतिरिक्त प्रभार शहर उत्तरी विधानसभा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, संतोष प्रजापति महानगर उपाध्यक्ष, उमेश पटेल शहर उत्तरी विधानसभा उपाध्यक्ष, विष्णु शंकर राजभर शहर उत्तरी विधानसभा उपाध्यक्ष, संजय केसरी शहर उत्तरी विधानसभा महासचिव, उत्कर्ष सैनी शहर उत्तरी विधानसभा महासचिव, दीपक केसरी शहर उत्तरी विधानसभा महासचिव, सुरेंद्र राय सुभासपा भूमिहार समाज  जिलाध्यक्ष, संतोष विश्वकर्मा अध्यक्ष अजगरा विधानसभा लोहार समाज,
सन्तोष प्रजापति मंडल कार्यकारणी सदस्य, मनोज कुमार दुबे मंडल उपाध्यक्ष बनाएं गए। बैठक में प्रमुख रूप से चंदन विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, छःपन राजभर, राजू मौर्या, दसरथ राजभर, रामसमुझ राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।