जनेश्वर मिश्र जयंती: सपाईयों ने दिखाई ताकत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोला हल्ला...

जनेश्वर मिश्र जयंती: सपाईयों ने दिखाई ताकत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोला हल्ला...

वाराणसी,भदैनी मिरर। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के 89 वी जयंती पर सपाईयो ने विभिन्न क्षेत्रो मे जमकर साइकिल चलाया। सपाई सुबह से ही अपने अपने वार्डो व विधान सभा मे साइकिल चलाते हुए हजारों की संख्या मे शास्त्री घाट पहुंचे। इस दौरान वह महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सपा कार्यकर्ताओं ने 'बाइस में बाइसकिल' का नारा बुलंद किया। सपा कार्यकर्ता शास्त्री घाट पर जनेश्वर मिश्र के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने झंडी दिखाकर तहसील के लिए रवाना किया।


महानगर अध्यक्ष ने किया नेतृत्व


शास्त्री घाट से शुरू हुई साइकिल यात्रा का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया। साइकिल यात्रा के शुरू होने के पहले शास्त्री घाट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस उपायुक्त कैन्ट स्वयं कमान संभाले हुए थे। साईकिल यात्रा को सपा विधायक उज्जवल रमण सिंह ने हरी झंडी दिखाई व सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा महानगर महासचिव जितेंद्र यादव के साथ साइकिल चलाते हुए तहसील पर पहुंचे। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक आधार स्तंभ थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध थे।


बोले मनोज राय धूपचंडी- जनविरोधी सरकार के खिलाफ़ निकाली गई यात्रा


 पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि महंगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, आरक्षण पर "संघी प्रहार", चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, और भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कामों को ही भाजपा अपना काम बताकर अपने दिन बिताए है। ऐसी कोई सरकार नहीं दिखी है जिसके समय उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ने के बजाय उल्टी दिशा में पिछड़ता गया है। 


कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष सुजित यादव ( लक्कड पहलवान), पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, वीपी सिंह, वरिष्ठ नेता ओपी सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र किशमिश गुरू, उपाध्यक्ष अनवारुल हक अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, महासचिव जितेंद्र यादव, डॉ०ओपी सिंह, हरीश नारायण सिंह बग्गड़, उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, रामबाबु यादव, प्रशांत सिंह पिंकू, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल,अक्षय पांडेय बंटी,  मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा,  राहुल श्रीवास्तव, दुर्गा यादव सहित सैकड़ों लोग की उपस्तिथि रही।