अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट पहुंची काशी, बाबा दरबार में टेका मत्था

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट पहुंची काशी, बाबा दरबार में टेका मत्था

वाराणसी/भदैनी मिरर। वाराणसी से संचालित तेजस्वनी स्ट्रांग वूमेन क्लब के पहले स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अथिति भारतीय कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता रही हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट रविवार को वाराणसी पहुंची। उन्होंने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। गीता ने बाबा दरबार मे विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने बाहर निकलते वक्त निर्माणाधीन विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। 


बातचीत में अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट ने कहा कि बनारस का नाम ही केवल सुना था। यहां आने के बाद यहां के लोगों के अपनेपन और यहां की खूबियों ने आकर्षित किया है। बताया कि अगली बार आएंगी तो पूरी काशी का भ्रमण करेंगी। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में पदक की उम्मीद जताई है। कहा कि महिला पहलवानों के सभी भार वर्ग 50 किलोग्राम, 57, 76, 62 और 68 किलोग्राम में क्वालीफाई करने की उम्मीद है। महिला व पुरुष दोनों वर्ग की कुश्ती को शामिल कर दें तो पदक के अवसर अधिक हैं।