सपा संरक्षक को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले पूर्व विधायक नेता जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे...

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को समाजवादी नेताओं द्वारा लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है.

सपा संरक्षक को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले पूर्व विधायक नेता जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे...

चकिया, भदैनी मिरर। स्थानीय गांधी पार्क परिसर में गुरुवार की दोपहर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व सपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्हें जानने और समझने के लिए उनकी जीवनी के एक-एक अंश को पढ़ना होगा। उनका व्यक्तित्व विराट था। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। उनका जाना देश की राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

 इस दौरान निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, अश्वनी सोनकर, पूर्व चेयरमैन रवि प्रकाश चौबे, पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, रमेश गुप्ता, प्रीतम जायसवाल, विजय यादव, बब्बन सिंह यादव, अजय गुप्ता,विनोद गुप्ता, विजय सोनकर, संतोष यादव, मुस्ताक अहमद खान, सुभाष खरवार, बचाउ प्रजापति, राकेश मोदनवाल, रामकृत राम एडवोकेट, जमील अहमद खान, रमेश यादव, महेंद्र सिंह, डा. कैलाश बिंद, अजय शेखर उर्फ कल्लू यादव, विक्की जायसवाल, शिवदयाल सिंह, रामलाल यादव, सूबेदार कुशवाहा, सुधाकर कुशवाहा, जसवंत यादव, विभूति नारायण यादव, शमशेर यादव, विनोद सोनकर, महेंद्र राव, जगनारायण यादव, अब्दुल रईस उर्फ गोलू खान, राजू कनौजिया, फरदीन उर्फ राज खान, महमूद आलम व केशनाथ यादव आदि रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय