समीकरण: रोहनिया सीट पर पटेल समुदाय करते है हार-जीत तय!

Equation Patel community decides victory or defeat on Rohaniya seat! रोहनियां सीट पर पटेल समुदाय का दबदबा है। यह वर्ग इस सीट पर जीत-हार तय करता है।

समीकरण: रोहनिया सीट पर पटेल समुदाय करते है हार-जीत तय!

वाराणसी,भदैनी मिरर। कैंट विस के 40 फीसदी और गंगापुर विस से 60 फीसदी क्षेत्र को एक साथ मिलाकर 2012 के परिसीमन में बना रोहनियां विधानसभा सीट जिले के आठ विस में एक है। वर्ष 2012 से पहले इस सीट को गंगापुर विस सीट के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र में शूलटंकेश्वर, रामेश्वर और कर्मदेश्वर महादेव के प्रख्यात मन्दिर है।

रोहनिया में पटेल समुदाय के वोटर हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक में रोहनिया सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी। 2017 में सुरेंद्र नारायण सिंह ने सपा के तत्कालीन विधायक महेंद्र सिंह पटेल को 59 हजार वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। रोहनिया विधानसभा सीट पर अपना दल की अनुप्रिया पटेल के साथ की वजह से बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इस बार यह सीट गठबंधन को गई है और वर्तमान विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह की जगह अपना दल (सोनेलाल) सुनील को मिली है, जबकि इसी सीट से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह 'पटेल' है, और आप आदमी पार्टी से पल्लवी ताल ठोके हुये है।

पिछले विस चुनाव का आकंड़ा


             पार्टी                  प्रत्याशी                 कुल वोट              वोट% 

  • भाजपा    सुरेंद्र नारायण सिंह            119,885           51.28%
  • सपा         महेंद्र सिंह पटेल               62,332              26.66%  
  • बसपा      प्रमोद कुमार सिंह              30,531             13.06%

रोहनियां में वोटरों की संख्या

  1. पुरुष मतदाता 222007
  2. महिला मतदाता 178021
  3. थर्ड जेंडर मतदाता 25 
  4. कुल संख्या-400053

यह दिग्गज है मैदान में

  • अरुण-बहुजन समाज पार्टी
  • राजेश्वर प्रसाद सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • अभय पटेल -अपना दल (कमेरावादी)
  • अमित पूरी-अपना भारतीय सनातन पार्टी
  •  उर्मिला देवी-बहुजन मुक्ति पार्टी
  • पल्लवी-आम आदमी पार्टी
  • सुनील-अपना दल (सोनेलाल)
  • सुशील- जनता दल (यूनाइटेड)
  • संजीव-पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  •  राजन कुमार सिंह-निर्दलीय