सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा कालभैरव और मृत्युंजय महादेव के दरबार में टेका मत्था, UP फतह का लिया आशीर्वाद...

SP chief Akhilesh Yadav offered prayers in the court of Baba Kalbhairav ​​and Mrityunjay Mahadev took blessings of UP victory. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा कालभैरव और मृत्युंजय महादेव के दरबार में टेका मत्था, UP फतह का लिया आशीर्वाद.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा कालभैरव और मृत्युंजय महादेव के दरबार में टेका मत्था, UP फतह का लिया आशीर्वाद...

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए काशी दौरे पर आये सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और महामृत्युंजय के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी के अलावा शहर दक्षिणी के प्रत्याशी किशन दीक्षित मौजूद रहे।


शनिवार सुबह शहर दक्षिणी के प्रत्याशी और महामृत्युंजय महादेव मंदिर के महंत किशन दीक्षित के साथ सपा अध्यक्ष काल भैरव मंदिर पहुंचे। बाबा को तेल अर्पित करने के साथ ही विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।बाबा से यूपी फतह की कामना की। उन्होने काशी कोतवाल से प्रदेशवासियों की तरक्की खुशहाली और शांति के लिए की प्रार्थना की। पुजारियों से मुलाकात करके आशीर्वाद लिया। 


बाहर निकलते वक्त दर्शनार्थियों से भी मिले और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। वहां से अखिलेश यादव महामृत्युंजय दरबार पहुंचे और भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करने के साथ ही आरती की। मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर हर-हर महादेव का जयघोष लगाया। लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही गंतव्य के लिए रवाना हो गए।