राहुल और प्रियंका गांधी कल पहुंचेंगे सिरगोबर्धन, चुनावी माहौल में टेकेंगे संत रविदास के दर पर मत्था...

Rahul and Priyanka Gandhi will reach Sirgobardhan tomorrow, will offer prayers at the rate of Sant Ravidas in the election environment.राहुल और प्रियंका गांधी कल पहुंचेंगे सिरगोबर्धन, चुनावी माहौल में टेकेंगे संत रविदास के दर पर मत्था...

राहुल और प्रियंका गांधी कल पहुंचेंगे सिरगोबर्धन, चुनावी माहौल में टेकेंगे संत रविदास के दर पर मत्था...

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में रैदासियों का वोट बैंक अपने पक्ष में करने के लिए रविदास जयंती (16 फरवरी) को बनारस में दिग्गज नेताओं की जुटान होने जा रही है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का आना पहले से ही तय था। अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के आने का प्रोग्राम भी तय हो गया है। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी पहुंच रहे हैं।

बता दें, इस समय यूपी और पंजाब दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। संत रैदास से पंजाब के रैदासिया समाज का करीब का रिश्ता है। पंजाब के जालंधर से संत निरंजन दास सोमवार की शाम ही करीब डेढ हजार रैदासिया समाज के लोगों संग बनारस आए हैं। मंदिर प्रशासन ने पहले ही प्रियंका गांधी को न्योता भेजा था। अब दोनों भाई बहन इस चुनावी महासमर के बाकी बचे चरण के मतदान के लिहाज से दोनों राज्यों के जातीय समीकरण साधने बुधवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने मीडिया को बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार 16 फरवरी की सुबह 10:20 बजे बाबतपुर स्तिथ लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से दोनों भाई-बहन सीधे सीर गोवर्धनपुर जाएंगे और संत रविदास जयंती के मौके पर संत शिरोमणि के दरबार में मत्था टेकने के बाद जयंती समारोह में शरीक होंगे।

बता दें कि इससे पूर्व 2019 के आम चुनाव के वक्त भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रैदास जयंती पर सीरगोवर्धन पुर पहुंची थीं। उन्होंने संत शिरोमणि के दरबार में मत्था टेकने के बाद लंगर भी चखा था। उससे पहले एक बार बगैर चुनाव कार्यक्रम के राहुल गांधी भी संत रैदास के दरबार में जा चुके हैं।