BJP झूठ बोलने वाली पार्टी: नरेश उत्तम पटेल बोले आगे तक जाएगा लाल-पिला गठबंधन, इस बार परिवर्तन तय..

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इस सरकार में अपराध, महंगाई महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ी है। पुलिस बेलगाम है, सीधे-साधे लोगों की हत्या कर रही है। कहा कि प्रदेश में पार्टी के लिए नौजवानों को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश के अभी तक 250 विधानसभा क्षेत्रों में नौजवान पटेल यात्रा लेकर जा चुका हूं और यह समस्त विधानसभा में जायेगी।

BJP झूठ बोलने वाली पार्टी: नरेश उत्तम पटेल बोले आगे तक जाएगा लाल-पिला गठबंधन, इस बार परिवर्तन तय..

वाराणसी,भदैनी मिरर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शुक्रवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा में शामिल होने वाराणसी पहुंचे। पटेल तालाब कोरौता में आयोजित जन सभा में पहुंचे नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि इस सरकार में अपराध, महंगाई महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ी है। पुलिस बेलगाम है, सीधे-साधे लोगों की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के लिए नौजवानों को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश के अभी तक 250 विधानसभा क्षेत्रों में नौजवान पटेल यात्रा लेकर जा चुका हूं और यह समस्त विधानसभा में जायेगी। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं के उत्साह और लोगों के आने से यह हर विधानसभा में कारगर होती दिख रही है। 


झूठ बोलने वाली पार्टी है BJP

सपा और सुभासपा के गठबंधन को भाजपा द्वारा ठगबंधन बताने पर कहा की भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। लाल-पीला गठबंधन बहुत आगे तक जाएगा। वहीं कैबिनेट मिनिस्टर अनिल राजभर द्वारा सपा को गुंडों की पार्टी बताये जाने पर कहा कि वो भी तो पहले हमारे ही स्कूल में पढ़ते थे वो बताएं वो क्या हैं।

परिवर्तन होना तय

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ये लाल और पीला गठबंधन बहुत आगे तक जाएगा। जो भी अपना नेता अखिलेश जी को मनानेगा और पार्टी की नीतियों को मानेगा उसका पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि इसबार परिवर्तन होना तय है।