सपा को बनारस से जोरदार झटका, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने थामा BJP का दामन...

Big blow to SP from Banaras former metropolitan president Rajkumar Jaiswal joined BJPसपा को बनारस से जोरदार झटका, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने थामा BJP का दामन...

सपा को बनारस से जोरदार झटका, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने थामा BJP का दामन...

वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस में समाजवादी पार्टी को जोर का झटका लगा है। एमएलसी शतरुद्र प्रकाश के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापको में एक पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने गुरुवार को पार्टी छोड़, बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके राजकुमार जायसवाल ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण की। राजकुमार के पार्टी छोड़ने से ये कयास लगाया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी को केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल में बड़ा नुकसान हो सकता है। खास तौर पर व्यापारी वर्ग में राजकुमार जायसवाल बड़ा चेहरा माना जाता है।

बता दें कि पिछले कई बार से राजकुमार जायसवाल लगातार उपेक्षित महसूस कर रहे थे। वो चाहे पिछला निकाय चुनाव रहा हो या विधानभा चुनाव, दोनों में ही पार्टी ने उनकी नहीं सुनी। वो तो निकाय चुनाव में ही अपनी पत्नी सत्या जायसवाल के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। ये सब तब जबकि महानगर अध्यक्ष रहते राजकुमार ने पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी रहे हों या डॉ पीयूष यादव दोनों के साथ बेहतर सामंजस्य बिठाकर पार्टी को सींचा और उसे आगे बढ़ाया। तमाम अंतरविरोधों को दूर करते हुए पार्टी को एकजुट बनाए रखा। चुनावी परिणाम की दृष्टि से देखें तो राजकुमार के कार्यकाल में 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही अपेक्षानुरूप परिमाम न  मिला हो पर जहां कहीं सपा उम्मीदवार रहे उन्होंने बेहतर संघर्ष किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी शालिनी यादव बीजेपी प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर रहीं।