कांग्रेस नेता ने दिया हिन्दू सेवा सदन अस्पताल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर...

कांग्रेस नेता ने दिया हिन्दू सेवा सदन अस्पताल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर...

वाराणसी,भदैनी मिरर। कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस नेताओं ने क्षमता के मुताबिक जमकर लोगों की सेवा की। यूपी प्रभारी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने जरूरतमन्दों की खूब मदद की। रसोई से लेकर उनके यातायात तक के लिए बस की सेवा तक की। जनपद वाराणसी में भी कांग्रेस नेताओं ने टेली मेडिसिन से लेकर खाली हो रहे ब्लड बैंको में जमकर रक्तदान किया। सोमवार को कांग्रेस नेता गौरव कपूर ने मरीजों के लिए घुंघरानी गली बांसफाटक स्थित हिन्दू सेवा सदन में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में हर कांग्रेस का नेता क्षमता के मुताबिक लोगों की सेवा किया है। हमारी पार्टी संघर्ष और त्याग करने वाली पार्टी है। हमारा पहला धर्म इंसानियत को बचाना है, जब इंसान रहेंगे तब राजनीति होगी। कोविड काल में मास्क सेनेटाइजर के साथ-साथ राशन सामग्री तक बांटी गई है।

इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, जय प्रकाश मूंदड़ा, राजेन्द्र मोहन शाह, अमिताभ केडिया, अनिल सर्राफ, राज कुमार वाही, जी.वी. रमन आदि लोग उपस्थित रहे।