वाराणसी में 69 प्रत्यशियों के पर्चे निरस्त: जाने आठों विस में किन 76 प्रत्याशियों के नामांकन हुए स्वीकार...

In Varanasi, the papers of 69 candidates canceled. 76 candidates' nominations were accepted in the eight Assembly. वाराणसी में विधानसभा चुनाव के लिए 145 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें 69 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए है।

वाराणसी में 69 प्रत्यशियों के पर्चे निरस्त: जाने आठों विस में किन 76 प्रत्याशियों के नामांकन हुए स्वीकार...
कलेक्ट्रेट परिसर में पर्चों की जांच करते जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा।

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में वाराणसी के आठों विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को 145 प्रत्याशियों के नामांकन में 76 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए जबकि 69 प्रत्यशियों के पर्चा निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि पिंडरा से 19 प्रत्यशियों ने नामांकन किया था जिसमें 13 के पर्चे अवैध मिले और 6 प्रत्यशियों के पर्चे स्वीकृत किए गए। वही अजगरा सीट से 17 प्रतयाशी मैदान में थे, जिसमें 6 के पर्चे निरस्त हुए और 11 लोगों के स्वीकार किए गए। वहीं शिवपुर विधानसभा सीट से 23 लोगो ने नामांकन किया जिसमें 17 के पर्चे निरस्त हुए जबकि 6 लोगो के पर्चे स्वीकार किया है। वहीं रोहनिया विधानसभा से 17 प्रत्यशियों ने नामांकन किया जिसमें 7 लोगों का निरस्त कर 10 को स्वीकार किया गया है। वाराणसी उत्तरी विस सीट से 16 प्रत्याशी ने नामांकन किया जिसमें 7 के पर्चे निरस्त कर 9 के स्वीकार किए गए है। वाराणसी दक्षिणी से 20 प्रत्यशियों ने नामांकन किया जिसमें 7 के पर्चे रद्द हुए और 13 के स्वीकार किए गए है। वहीं केंट विस से 18 प्रत्यशियों ने पर्चा दाखिल किया था जिसमें 8 के पर्चे रद्द हुए और 10 के स्वीकार किए गए है। सेवापुरी विस से 15 प्रत्याशी मैदान में है जिसमें 4 के पर्चे रद्द हुए है और 11 लोगो के स्वीकार किये गए है। 

इनके पर्चे हुए स्वीकार

पिण्डरा से डॉ अवधेश सिंह-भारतीय जनता पार्टी, अजय राय-इंडियन नेशनल कांग्रेस, बाबूलाल-बहुजन समाज पार्टी, अमरनाथ सिंह-आम आदमी पार्टी, राजेश कुमार सिंह-अपना दल (कमेरावादी), श्रीप्रकाश मिश्र- निर्दलीय 06


अजगरा से त्रिभुवन राम-भारतीय जनता पार्टी, रघुनाथ-बहुजन समाज पार्टी, हेमा देवी-इंडियन नेशनल कांग्रेस, बागेश्वर-सर्वजन सनातन पार्टी, राजपति बनवासी-राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी, विद्या देवी- बहुजन मुक्ति पार्टी, सत्यप्रकाश-आम आदमी पार्टी, सीताराम-जन अधिकार पार्टी, सुनील कुमार-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अनूप कुमार-निर्दलीय, विद्या प्रकाश-निर्दलीय 11

शिवपुर से अनिल राजभर- भारतीय जनता पार्टी, गिरीश-इंडियन नेशनल कांग्रेस, रवि मौर्य-बहुजन समाज पार्टी, अरविंद राजभर- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, उषा-आम जनता पार्टी (इंडिया), मनोज कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी 06

रोहनियां से अरुण-बहुजन समाज पार्टी, राजेश्वर प्रसाद सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस, अभय-अपना दल (कमेरावादी), अमित पूरी-अपना भारतीय सनातन पार्टी, उर्मिला देवी-बहुजन मुक्ति पार्टी, पल्लवी-आम आदमी पार्टी, सुनील-अपना दल (सोनेलाल), सुशील- जनता दल (यूनाइटेड), संजीव-पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), राजन कुमार सिंह-निर्दलीय 

वाराणसी उत्तरी से रविंद्र जायसवाल-भारतीय जनता पार्टी, अशफाक-समाजवादी पार्टी, गुलेराना सबस्सुम- इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्याम प्रकाश-बहुजन समाज पार्टी, डॉ0आशीष कुमार जायसवाल-आम आदमी पार्टी, मोनू राय-बहादुर आदमी पार्टी, हरीश मिश्रा-ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, आसिफ इकबाल-निर्दलीय, रोहनी जायसवाल-निर्दलीय 09

शहर दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी-भारतीय जनता पार्टी, मुदिता-इंडियन नेशनल कांग्रेस, कामेश्वर नाथ दीक्षित- समाजवादी पार्टी, दिनेश-बहुजन समाज पार्टी, अजीत- आम आदमी पार्टी, अर्पण पाठक-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), परवेज कादिर खां-इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन, बच्चे लाल-बहादुर आदमी पार्टी, वीरेंद्र कुमार-आजाद समाज पार्टी (कांशी राम), शिव प्रसाद गुप्ता-राइट टू रिकॉल पार्टी, सुभाष चंद्र-राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, अभिलाषा दीक्षित-निर्दलीय, रेयाजुद्दीन-निर्दलीय 13

वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव-भारतीय जनता पार्टी, राजेश कुमार मिश्र-इंडियन नेशनल कांग्रेस, पूजा यादव-समाजवादी पार्टी, कौशिक कुमार पांडेय-बहुजन समाज पार्टी, नीलम वर्मा-बहादुर आदमी पार्टी, राकेश पांडेय-आम आदमी पार्टी, शेख अंबर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी, श्रीकांत आर्या-बहुजन मुक्ति पार्टी, संतोष कुमार मौर्य-जन अधिकार पार्टी, शाहिद चौधरी- निर्दलीय 10

सेवापुरी से नील रतन सिंह-भारतीय जनता पार्टी, सुरेंद्र सिंह पटेल- समाजवादी पार्टी, अंजू-इंडियन नेशनल कांग्रेस, अरविंद कुमार त्रिपाठी-बहुजन समाज पार्टी, कैलाश- आम आदमी पार्टी, गुरु प्रसाद सिंह-लोकबंधु पार्टी, जयप्रकाश- इंसाफवादी पार्टी, सुरेंद्र-जन अधिकार पार्टी, संतोष- मौलिक अधिकार पार्टी, मनोज कुमार चौबे- निर्दलीय, सुनील पटेल-निर्दलीय 11

इनका नामांकन हुआ रिजेक्ट

       
विधानसभा क्षेत्र पिंडरा से ललई-राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी, सौरभ लोकदल, धर्मेंद्र कुमार यादव आम जनता पार्टी (इंडिया), अरविंद कुमार ओझा लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी, दीनानाथ यादव शिवसेना, शशिधर राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी, संजय जन अधिकार पार्टी, संतोष कुमार लोकबंधु पार्टी, शाहरुन खान राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, श्याम लाल सिंह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, खुशबू पांडेय अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, रीना राय निर्दल, अमित मिश्रा निर्दल, अजगरा से रीमा देवी पूर्वांचल महापंचायत, रीता कुमारी भारतीय क्रांति सामाजिक दल, महेंद्र राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, माधुरी कुमारी नेशनल पीपुल्स पार्टी, रमाशंकर निर्दल, आशा देवी निर्दल, शिवपुर से नारायण विकासशील इंसान पार्टी, बुद्धूराम गांधी एकता पार्टी, सोहनलाल मौलिक अधिकार पार्टी, विनय पूर्वांचल महापंचायत, अजय कुमार उपाध्याय लोक शक्ति, छेदीलाल राष्ट्रीय कृषक दल, राजेंद्र गांधी कुशवाहा बहादुर आदमी पार्टी, सतीश घनश्याम सिंह आम आदमी पार्टी, विनय कुमार त्रिपाठी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), विजय कुमार राष्ट्र उदय पार्टी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, संतोष मूरत सिंह जनसंघ पार्टी, अजय यादव आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड), आशीष पांडेय निर्दल, सुभाष चंद्र निर्दल, छेदीलाल निर्दल, भारतेंदु तिवारी निर्दल, रोहनिया से धर्मेंद्र कुमार सिंह समाजवादी पार्टी, अनिल कुमार विश्वकर्मा पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, चंद्रकेश मौलिक अधिकार पार्टी, प्रमोद कुमार आजाद भारत पार्टी (यूनाइटेड), अंजनी कुमार सिंह विकासशील इंसान पार्टी, धर्मेंद्र कुमार सिंह समाजवादी पार्टी, प्रवीण सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया), वाराणसी उत्तरी से अवतार चौधरी पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, डॉक्टर मेजर अशोक कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय कृषक दल, आशुतोष कुमार चौबे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), मोहम्मद दाऊद मौलिक अधिकार पार्टी, दिनेश लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी, नरेंद्र नाथ दुबे अडिंग लोकदल, अंबर सिंह राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, वाराणसी दक्षिणी से पारस राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी, विजय शंकर पांडेय विकासशील इंसान पार्टी, अशोक मौलिक अधिकार पार्टी, गीता रानी अखिल भारतीय हिंदू महासभा, अमान अख्तर लोकदल, उदय कृष्ण निर्दल, शाहिद जमाल निर्दल, कैंटोंमेंट से विवेक गुप्ता नैतिक पार्टी, संतोष कुमार बिंद विकासशील इंसान पार्टी, आनंद कुमार जनता दल यूनाइटेड, जया श्रीवास्तव अखिल भारत हिंदू महासभा, सुनील कुमार इंडियन नेशनल समाज पार्टी, राजेंद्र गुप्ता सम्यक पार्टी, मनोज कुमार मिश्र निर्दल, ओमप्रकाश निर्दल तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से कंचन सिंह सर्वजन सनातन पार्टी, राकेश सिंह समग्र उत्थान पार्टी, राकेश सिंह राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी तथा योगीराज निर्दल कुल 69 नामांकन पत्र रिजेक्ट किए गए।