कोरोना का कहर: सारनाथ सहित पुरातत्विक स्थल 15 मई तक बन्द, जारी हुआ आदेश...

कोरोना का कहर: सारनाथ सहित पुरातत्विक स्थल 15 मई तक बन्द, जारी हुआ आदेश...

वाराणसी,भदैनी मिरर। देश में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित पुरातात्विक स्मारकों, स्थलों व संग्रहालयों को 15 मई तक बंद के आदेश के बाद शुक्रवार से वाराणसी स्थित सारनाथ पुरातात्विक खंडहर, चौखंडी स्तूप समेत स्मारक व संग्रहालय, लाल खां रौजा व मानमहल के गेट बंद किर दिए गए। 

 डायरेक्टर मान्युमेंट्स एनके पाठक ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के इस निर्णय की जानकारी गुरुवार को ट्वीट कर के दी गई थी। अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल की ओर से भी आदेश जारी किया गया है।

 इससे पहले पिछले साल 17 मार्च से 21 सितंबर तक पुरातत्विक स्मारकों को बंद किया गया था। लगभग 188 दिन बाद स्थिति सामान्य होने पर पुरातात्विक स्मारकों को पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्ट्गत चरणबद्ध तरीके से बारी-बारी से खोल गया था।