आईजी ने किया साइबर थाने का निरीक्षण: साइबर पुलिस नए-नए फ्रॉड के तरकीबों से रहे अपडेट, पेंडिंग विवेचनाओं का करें निस्तारण...

आईजी एस.के. भगत ने थाने के विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया और महिला साइबर सेल को महिलाओं से संबन्धित घटनाओं के बारे में त्वरित कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। आईजी ने कहा कि साइबर क्राइम पुलिस स्वयं सूचनाओं से अपडेट रहे।

आईजी ने किया साइबर थाने का निरीक्षण: साइबर पुलिस नए-नए फ्रॉड के तरकीबों से रहे अपडेट, पेंडिंग विवेचनाओं का करें निस्तारण...

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस महानिरीक्षक (IG) वाराणसी परिक्षेत्र एस.के. भगत शनिवार को साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण करने जा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी  अभिषेक कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ल के साथ साइबर क्राइम थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

निरीक्षण के दौरान आईजी एस.के. भगत ने थाने के विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया और महिला साइबर सेल को महिलाओं से संबन्धित घटनाओं के बारे में त्वरित कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया। आईजी ने कहा कि साइबर क्राइम पुलिस स्वयं सूचनाओं से अपडेट रहे। दिन प्रतिदिन नए-नए तरकीब से हो रहे साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी रखने के साथ ही जनता को भी जागरूक करें। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी सुना। आईजी ने पेंडिंग विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।