UP चुनाव में उतरेगी लोजपा: 200 सीटों से ठोकेंगे दावेदारी, ब्लॉक स्तर तक समर्थन सदस्य बनाने का दावा...

UP चुनाव में उतरेगी लोजपा: 200 सीटों से ठोकेंगे दावेदारी, ब्लॉक स्तर तक समर्थन सदस्य बनाने का दावा...

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी के 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार बिहार एनडीए के वीआईपी के बाद लोजपा ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में इसके पहले लोजपा जनता दल के साथ गठबंधन में रहकर और अकेले भी रहकर अपने दम पर चुनाव लड़ती थी। हमारी पार्टी के 17 -17 विधायक यूपी में रहते थे। लेकिन पिछले साल एनडीए के साथ होने के नाते स्वर्गीय रामविलास पासवान ने समर्थन उसे दे दिया और हम लोकसभा - विधानसभा का चुनाव नही लड़ पाए। 

अब हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक मंशा है कि हम यूपी- बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश , राजस्थान यहाँ हमारी पार्टी का जो जनाधार है, उस पर चुनाव लड़े। आज भी मणिपुर में हमारे विधायक है। हमारी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ती रही है। 

2022 में लोजपा ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर ली है। अभी हम समग्र पार्टी को फ़ोकस कर इसे मजबूत करने में जुटे हुए हैं। हमने पिछले 1 साल में 5 लाख नए सदस्य लोकजनशक्ति पार्टी में बनाये है। हमने ब्लॉक स्तर तक समर्थन सदस्य बनाये है। आने वाले समय में हम पूरी चुनाव की तैयारियों के साथ 200 सीटो के लिए मैदान में उतरेंगे।