CMO डॉ वीबी सिंह हुए सेवानिवृत्त, याद किया जाएगा Covid काल में उनका योगदान, डॉ राहुल सिंह को सीएमओ का प्रभार... 

वाराणसी (Varanasi) के मुख्य चिकित्साधीक्षक (CMO) डॉ. वीबी सिंह सेवानिवृत्त हो गए। कोरोना संक्रमण काल में किए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

CMO डॉ वीबी सिंह हुए सेवानिवृत्त, याद किया जाएगा Covid काल में उनका योगदान, डॉ राहुल सिंह को सीएमओ का प्रभार... 
सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ वीबी सिंह (सफेद शर्ट में) व प्रभारी सीएमओ डॉ राहुल सिंह

वाराणसी,भदैनी मिरर। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ वीबी सिंह रविवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने अपना कार्यभार जिला कुष्ठ व क्षय रोग अधिकारी डॉ राहुल सिंह को सौंप दिया है। शासन के अगले आदेश तक डॉ राहुल सिंह जनपद के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के रूप में रहेंगे। डॉ वीबी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो कई मायनों में अविस्मरणीय है। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों को एक नया रूप दिया है और सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का  सफलतापूर्वक संचालन भी किया है।इसके लिए समय-समय पर उन्हें व विभाग को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित तथा पुरस्कृत भी किया गया।

कोविड़ काल में डटे रहे

सीएमओ रहे डॉ वीबी सिंह ने कोरोना काल में अपने पिता को खोया। इस बीच वह कोरोना पॉजिटिव भी हुए। इसके बावजूद भी वह दिन रात अपनी जान की परवाह किये बिना जनपद की जनता की सेवा में जुटे रहे। हाल ही में अगस्त में शासन की ओर से डॉ वीबी सिंह को अपर निदेशक के रूप में पदोन्नत भी किया गया। सेवानिवृत्त के अवसर पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया।