वेद मंत्रों से बटुकों ने दिया पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

डोमरी स्थित राजगुरु गुरुकुल वेद विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर बटुकों द्वारा वेद की दो शाखाओं के मंत्रों के द्वारा आशीर्वाद और उनकी लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से  कामना की गई।

वेद मंत्रों से बटुकों ने दिया पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

वाराणसी,भदैनी मिरर। डोमरी स्थित राजगुरु गुरुकुल वेद विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर बटुकों द्वारा वेद की दो शाखाओं के मंत्रों के द्वारा आशीर्वाद और उनकी लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से  कामना की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि पूर्व की तरह ही हमने गुरुकुल की व्यवस्था जीवित रखा है।

आज के  युवा पढ़े लिखे होने के बाद भी मंत्रों का उच्चारण या पूजा पाठ करने में असमर्थ हैं वह गुरुकुल की व्यवस्था को समझें और दिन प्रतिदिन आगे बढ़े। इसी कामना के साथ आज पीएम का जन्मदिन मनाया गया है। कार्यक्रम में डोमरी के पूर्व प्रधान नत्थू सिंह पटेल,  श्रवण सहनी, सचिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।