UP में न तो दंगे हुए और न ही बमकांड: बनारस पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विपक्ष ने सिर्फ लुटा है, भाजपा घाटी से लेकर प्रदेश तक खुशहाली लाई है

UP में न तो दंगे हुए और न ही बमकांड: बनारस पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विपक्ष ने सिर्फ लुटा है, भाजपा घाटी से लेकर प्रदेश तक खुशहाली लाई है

वाराणसी, भदैनी मिरर। UP विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वाराणसी पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि सरकारों के काम की बात करनी है तो योगी सरकार की करिये। लागातर साढ़े 4 लाख की सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकारों का हाल जनता जानती है, उन्होंने देश को कैसे लुटा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और राज्य में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार आने के बाद सरकारें और बीजेपी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव, किसान, गरीब तक सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर काम किया है।

घाटी में सैनिकों पर पत्थर मारे जाते थे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में साहसिक काम किया है। घाटी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हमारे सैनिकों के ऊपर पत्थर मारे जाते थे, आज हालात बदल गए है। वहां के लोग निर्भीक होकर मतदान कर रहे और बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे है। घाटी की जनता खुशहाल जीवन यापन कर रही है। देश में सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत हुई है कि एक भी आतंकवादी घटना नहीं हुई।

UP में अपराधियों को डर लगता है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बसपा-सपा के शासनकाल को प्रदेश की जनता ने देखा है। प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी और बमकांड होते थे और सड़को पर महिलाएं सुरक्षित न थी। जब से प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ में संभाली है, हालात बदले है। साढ़े चार साल में अपराधियों पर शिकंजा कसा गया हैं, अपराधी या तो जेल में है, या जमीन में या आसमान में। प्रदेश में न तो एक भी दंगे हुए और न ही कही बमकांड हुआ। महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत हुई, जिससे प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिल रहा है।