बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार...

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार उछाल के कारण आम जनता त्रस्त है। कोविड़ के कारण सडकों पर तो नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर आक्रोश साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 13 महीने में पेट्रोल और डीजल में 25.72 और 23.93 रूपया प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इस साल के पिछले 5 महीनों में 43 बार वृद्धि की गई है। विपक्ष नेता लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट कर सरकार को घेरते रहे है। अब कांग्रेस ने पूरे देश में आज प्रदर्शन किया।

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता गिरफ्तार...

वाराणसी, भदैनी मिरर। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिले निर्देश पर शुक्रवार को पूरे देश में कांग्रेस नेता सड़को पर उतरे। पेट्रोल-डीजल की बेतहासा वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा। सभी नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय पेट्रोल पंप पर पहुंचे और विरोध दर्ज करवाया। कोविड़ के संक्रमणकाल के बाद जनसमस्या को लेकर कांग्रेस का यह पहला देशव्यापी धरना प्रदर्शन है। उत्तरप्रदेश में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व खुद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की। राजधानी लखनऊ में अपने कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी खुद सड़को पर उतरे। विधायक निवास से आगे बढ़ते समय पुलिस ने अजय लल्लू, राजेश तिवारी  समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।


वही मैदागिन स्थित पेट्रोल पंप पर अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला। राघवेंद्र ने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से विरोध जता रहे हैं। जो सरकार आम जनता के हित मे काम करने का दम्भ अपने भाषणों में भरती थी।, वह केवल इस एक साल में 47 बार पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ाते हुए लगभग 26 रुपये की बढ़ोत्तरी की है जो आमजन का कमर तोड़ने का काम है। जिसका आज हम सभी कांग्रेस जन पूरे यूपी समेत वाराणसी में भी गांधीवादी तरीके से विरोध करते हुए सरकार से तत्काल पेट्रोल डीजल के बढ़े दामो को कम करने की मांग करते हैं। 


महानगर सचिव प्रभात वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता गिरजाघर चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा की महामारी के बीच पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल हुआ है इंधन की टीम को में वृद्धि होने से आम के साथ किसान भी परेशान हैं। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सार्वजनिक लूट कर रही है। यह सरकार जनता को लूटने पर आमादा है। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनीष मोरोलिया, महिला महानगर सचिव शमीम खान, ब्रम्हदत्त त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, छांगुर लाल मौजूद रहे।

सिगरा पेट्रोल पंप भी प्रदर्शन

वही सिगरा पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के युवा नेता गौरव कपूर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हाथों में 'पेट्रोल के दाम कम करो', 'महंगाई डायन खाय जात है', 'अक्कड़-बक्कड़ बम्बे बोल डीजल 90 पेट्रोल 100' लिखी तख्तियां लेकर सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाने की मांग की। इस दौरान गौरव कपूर ने कहा कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई ने कमर तोड़ दी है, अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से यातायात के साथ खाद्यान्न की बस्तुओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जनता पर सरकार चौतरफा हमला बोझ डाल रही है, गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है।