कवायद: सपा फ्रंटल संगठन में हुई नियुक्तियां, चुनाव से पहले पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी...

कवायद: सपा फ्रंटल संगठन में हुई नियुक्तियां, चुनाव से पहले पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। प्रदेश में विस चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे सभी संगठनों ने शुरु कर दी है। एक तरह जहा बीजेपी की बैठकें शुरु हो गई है, वही प्रियंका गांधी का तूफानी दौरा भी शुरु हो गया है। इस बीच सपा ने अपने फ्रंटल संगठनों को मजबूत करने की कवायद शुरु कर दी है। संगठन में नवनियुक्ति कर चुनाव से पहले पदधिकारियों को नई जिम्मेदारी दे दी है।


समाजवादी पार्टी ने विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए वाराणसी मे युवा सेना को मैदान में उतार दिया है कुछ युवाओं को समाजवादी पार्टी ने नए पदाधिकारी बनाए है, साथ ही पुराने युवाओ पर भरोसा जताते हुए पुनः उन्हे संगठन मे जिम्मेदारी दी है। यूथ ब्रिगेड से जिला-महानगर अध्यक्ष का मनोनयन अनीस राजा ने किया। जिसमें अखिलेश यादव जिलाध्यक्ष (वाराणसी), अब्दुल कलाम कुरैशी को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


 समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ ने  जिला-महानगर अध्यक्ष एवं महासचिव मनोनीत किये हैं। जिनमें वाराणसी से अभिषेक मिश्रा आर.डी. जिलाध्यक्ष वाराणसी, शंभू बेनवंशी महासचिव वाराणसी महानगर तो लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल ने जिला-महानगर अध्यक्ष नियुक्त किये है। जिनमें वाराणसी से जितेन्द्र पटेल जिलाध्यक्ष, रामधारी सिंह यादव जिला महासचिव, दीपचन्द्र गुप्ता को पुनः लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही राहुल कन्नौजिया महानगर महासचिव मनोनीत किये गए हैं। 


अब्दुल कलाम कुरैशी को नई जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के विभिन्न आन्दोलन मे बढ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले पांडेयपुर निवासी दीपचंद गुप्ता को पुनः लोहिया वाहिनी का महानगर अध्यक्ष बनाया गया।