UP में AAP की 2 जनवरी से चुनावी शंखनाद, वाराणसी के अभिनव राय को दी गई अहम जिम्मेदारी...

AAP's election conch shell in UP from January 2, The important responsibility given to Abhinav Rai of Varanasi. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर आम आदमी पार्टी सभी विस सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है।

UP में AAP की 2 जनवरी से चुनावी शंखनाद, वाराणसी के अभिनव राय को दी गई अहम जिम्मेदारी...

वाराणसी,भदैनी मिरर। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नए वर्ष के दूसरे दिन से चुनावी शंखनाद करेंगे। आप सीट से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यूपी के विभिन्न जनपदों का दौरा का पार्टी के लिए जमीन मजबूत कर दी है। आम आदमी पार्टी अपने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली बिल माफ जैसे मुद्दों को लेकर यूपी विधानसभा चुनाव में कूदेंगी। पार्टी की रणनीति है कि वह  दिल्ली में अपने किए कार्यों को जनता को बताएंगी और इस बात पर जोर देगी की आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणाएं मात्र नहीं करती बल्कि सत्ता में आने के बाद उसे जमीन पर भी उतारती है।

वाराणसी से भी लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता

अरविंद केजरीवाल 2 जनवरी को लखनऊ के स्मृति उपवन में रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने दी है। श्री सिंह ने बताया कि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहली रैली होगी। इसमें वह उत्तर-प्रदेश के युवाओं और महिलाओं के लिये कई प्रमुख योजनाओं की घोषणा भी करेंगें। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रैली में वाराणसी जनपद के सभी आठों विधानसभाओं से हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होंगें। 

पार्टी ने 11 प्रभारियों को दी है जिम्मेदारी

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर-प्रदेश के विधानसभाओं के चुनाव के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत "आप" ने प्रदेश में चुनाव संचालन के लिये कुल 11 प्रभारियों की घोषणा की हैं, जिसमें वाराणसी निवासी प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय को भी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैं।