सपा को जोर का झटका! भाजपा को होगा फायदा?

Big blow to SP Will BJP benefitसपा को जोर का झटका! भाजपा को होगा फायदा?

सपा को जोर का झटका! भाजपा को होगा फायदा?
पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों संग शतरुद्र प्रकाश

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एक तरह जहा समाजवादी पार्टी सत्ता में पुनः वापसी के लिए अपनी पैठ मजबूत कर रही है वही दूसरी ओर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश ने भाजपा का दामन थामकर सपा को जोरदार झटका दिया है। शतरुद्र प्रकाश को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई है।

हमनें गैर कांग्रेसवाद की राजनीति की

शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से गैर कांग्रेसवाद की राजनीति की। आज राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ज्वाइन किया हूँ। उन्होंने कहा कभी पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफियाओं से होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसके लिए मोदी-योगी को बधाई। 

विश्वनाथ धाम निर्माण कार्य को सराहा

उत्तर प्रदेश  सरकार ने काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फीट पर विश्वनाथ धाम का निर्माण कराया जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह अद्भुत कार्य कई शताब्दी की पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा।

बता दें कि, शतरुद्र प्रकाश ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद यूपी विधानमंडल के शीत सत्र के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया था। वह काशी विश्वनाथ धाम को विश्व धरोहर मे शामिल करने की माग भी योगी सरकार से कर चुके हैं।