महिला मोर्चा का सम्पन्न हुआ जिला सम्मेलन, बोलीं वक्ता- महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा BJP में ही संभव...

Mahila Morcha s district conference concluded the speaker said respect and security to women is possible only in BJPमहिला मोर्चा का सम्पन्न हुआ जिला सम्मेलन, बोलीं वक्ता- महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा BJP में ही संभव...

महिला मोर्चा का सम्पन्न हुआ जिला सम्मेलन, बोलीं वक्ता- महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा BJP में ही संभव...

वाराणसी,भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश विधानसभा से पहले सभी राजनैतिक पार्टियां देश की आधी आबादी महिलाओं को अपने पक्ष में करने में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला मोर्चा ने जिला सम्मेलन में अपनी ताकत झोंकी और महिला कार्यकर्ताओं में जोश फूंका। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है, आपको अपनी शक्ति के पहचान करने की आवश्यकता है। आप आसमान से धरती और धरती से आसमान एक कर सकती है। हम सबको प्रण लेना है कि हम महिलाओं को सम्मान देने वाली एकलौती पार्टी बीजेपी के लिए जनसम्पर्क कर 2022 में पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनाएंगे।


महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा BJP में ही संभव


बीजेपी के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कविता यादव ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बदौलत नारी शक्ति को हर क्षेत्र में मजबूती मिल रही है। भाजपा की सरकार में ही महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दोनों मिल सकता है। सरकार आज महिला शक्ति के नाम से योजनाएं चला रही है, आज हमारी सरकार महिला शक्ति को सशक्त कर रही है इसलिए मातृशक्ति को पार्टी से अधिक से अधिक जोड़कर सरकार की मनोबल को बढ़ाएं और योगी जी के नेतृत्व की सरकार बनाएं।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया के मैदान में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता सिंह की अध्यक्षता में हुआ। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष विनीता सिंह ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेखा चौहान जिला महामंत्री महिला मोर्चा और स्वागत अभिभाषण क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, अपराजिता सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी मुमताज बानो, सुनीता सिंह, प्रियंका दुबे, उषा मौर्या, वंदना सिंह, प्रतिभा सिंह, डॉ आशा त्रिवेदी, ममता राय, सुनीता मिश्रा, रेनू द्विवेदी, किरण मिश्रा, रंजनी सिंह सहित हजारों महिलाएं उपस्थित रही।