अधीर रंजन चौधरी का फूंका गया पुतला, राष्ट्रपति को लेकर अपत्तिजनक टिप्पणी से उबाल...

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर सियासी बवाल छिड़ा हुआ है। हालांकि अधीर रंजन ने माफी मांग ली है लेकिन बीजेपी नेता इससे आक्रोश में हैं।

अधीर रंजन चौधरी का फूंका गया पुतला, राष्ट्रपति को लेकर अपत्तिजनक टिप्पणी से उबाल...

वाराणसी,भदैनी मिरर। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर सियासी बवाल छिड़ा हुआ है। हालांकि अधीर रंजन ने माफी मांग ली है लेकिन बीजेपी नेता इससे आक्रोश में हैं। इसे लेकर शुक्रवार को भी बीजेपी का विरोध जारी रहा। इसी क्रम में वाराणसी में भी अस्सी चौराहे पर बीजेपी नेताओं ने अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान उ. प्र. प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च पद है। राष्ट्रपति किसी दल का नहीं होता, राष्ट्रपति पूरे देश का होता है। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस निकृष्ट मानसिकता का परिचय दिया है, वह अक्षम्य है।  एक महिला जो आदिवासी समाज से आती है। वह देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर बैठी हैं। यह कांग्रेसजनों से बर्दाश्त नहीं हो रहा। 

यह नारी शक्ति का अपमान है। यह हमारे जनजातीय आदिवासी बहनों का अपमान है। देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस की मानसिकता ही आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी है।