विरोध प्रदर्शन: महंगाई के खिलाफ जुलूस लेकर PM संसदीय कार्यालय को निकले कांग्रेस नेता, पुलिस ने रोका तो दिया धरना... 

विरोध प्रदर्शन: महंगाई के खिलाफ जुलूस लेकर PM संसदीय कार्यालय को निकले कांग्रेस नेता, पुलिस ने रोका तो दिया धरना... 

वाराणसी/भदैनी मिरर।  बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय का घेराव करने के लिए बाइक रैली निकाली।  इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में रवींद्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम पहुंचे। वहीं पीएम मोदी के जनसंपर्क कार्यालय जाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की जुटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स के साथ एसीपी भेलूपुर और मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। 

कांग्रेसी हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर जैसे ही आगे बढ़े। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस ने सभी को आगे जाने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोक भी हुई। काफी जदोजहद के बाद किसी तरह प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंप कर कार्यकर्ता वापस लौट गए। 


कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार की बेरुखी के कारण रोजाना महंगाई दर बढ़ती जा रही है। जिसके कारण गरीबों और सामान्य लोगों की स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। प्रदर्शन पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला अनुराधा यादव, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस रितु पांडेय, चंचल शर्मा, शैलेंद्र सिंह, पंकज सिंह डब्लू  विश्वनाथ कुंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।