24 फरवरी को बनारस में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, संत रविदास जयंती पर सिरगोबर्धन पहुंचेंगे संजय सिंह... 

Arvind Kejriwal will be in Banaras on February 24 Sanjay Singh will reach Sirgobardhan on Sant Ravidas Jayanti24 फरवरी को बनारस में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, संत रविदास जयंती पर सिरगोबर्धन पहुंचेंगे संजय सिंह... 

24 फरवरी को बनारस में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, संत रविदास जयंती पर सिरगोबर्धन पहुंचेंगे संजय सिंह... 

वाराणसी,भदैनी मिरर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी ताकत झोंक दी है। सोमवार को शहर दक्षिणी से अजित सिंह तो उत्तरी से डॉ आशीष जायसवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी अभिनव राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने वाराणसी में मजबूती से और सुयोग्य प्रत्याशियों के दम पर अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी ने अपने शीर्ष नेताओं और स्टार प्रचारकों को भी वाराणसी में उतार दिया है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 फरवरी को वाराणसी के विभिन्न विधानसभाओं में पदयात्रा और जनसभाओं के माध्यम से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।


संत रविदास जयंती पर पहुंचेंगे संजय सिंह

प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को संत रविदास जयंती पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह सिरगोबर्धन पहुंचेंगे और मत्था टेकने के बाद वह कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनावी तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। दोनों नेताओं के आगमन की तैयारी बैठक सोमवार को कचहरी स्थित उत्तरी विधानसभा के कार्यालय में हुई। इस दौरान वाराणसी के सभी आठों विधानसभाओं में प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क करकें दिल्ली मॉडल के आधार पर काम को वरीयता देतें अपने पक्ष में जनता को मतदान करने की बात कही गई।