10 हजार से ज्यादा वोट से जीते नीलकंठ, किशन दीक्षित ने लड़ी दिलचस्प लड़ाई...

Neelkanth won by more than 10 thousand votes Kishan Dixit fought an interesting battle10 हजार से ज्यादा वोट से जीते नीलकंठ, किशन दीक्षित ने लड़ी दिलचस्प लड़ाई...

10 हजार से ज्यादा वोट से जीते नीलकंठ, किशन दीक्षित ने लड़ी दिलचस्प लड़ाई...

वाराणसी,भदैनी मिरर। शहर दक्षिणी में काटें की हुई टक्कर में भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ तिवारी ने कुछ अंतर से समाजवादी पार्टी के कामेश्वरनाथ उर्फ किशन दीक्षित को हराया है। यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा वाली सीट थी। नीलकंठ तिवारी को 99416 मत मिला जबकि किशन दीक्षित को 88697 वोट मिला है। कुल मिलाकर इस सीट पर मोदी मैजिक चल गया। हालांकि यह सीट काफी चर्चा का विषय बना रहा। कभी दीक्षित तो कभी नीलकंठ बढ़त बनाये रहे। 

10722 से जीते नीलकंठ

योगी सरकार में मंत्री नीलकंठ मात्र 10 हजार 722 वोट से विजयी हुए है। वही नीलकंठ के समर्थकों की धुकधुकी दिनभर बढ़ी रही। जैसे ही नीलकंठ के विजय होने की खबर आई समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वही समर्थक भगवा लहराते हुए जय श्री राम के नारे लगाने लगे है।  वही सपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है।