भाजपा पे सितम, सपा पे रहम : ओपी राजभर ने की सपा की तारीफ, कहा अखिलेश को बनाना चाहिए मुंख्यमंत्री, योगी का स्थान है मंदिर में

भाजपा पे सितम, सपा पे रहम : ओपी राजभर ने की सपा की तारीफ, कहा अखिलेश को बनाना चाहिए मुंख्यमंत्री, योगी का स्थान है मंदिर में

वाराणसी, भदैनी मिरर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सपा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि  राजा के लक्षण परिलक्षित होते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है। लखनऊ में 1090 पर खड़े हो जाइए, रिवर फ्रंट भी दिखेगा। लखनऊ से आगरा जाइए, एक्सप्रेस-वे दिखेगा। प्रदेश का कोई ऐसा शहर या गांव का चट्‌टी-चौराहा नहीं है जहां 100 नंबर की गाड़ी न दिखे। कहीं भी अत्याचार या गलत होता है तो 100 नंबर की गाड़ी तत्काल पहुंच जाती है। यह सब सपा सरकार की ही तो देन है। सपा के काल में जो काम हुए वैसे भाजपा के लोग एक काम भी नहीं कर सके।  

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में काम किया है। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए।  योगी साधु हैं उनका स्थान मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस या बसपा ओमप्रकाश राजभर का दरवाज़ा खुला है कोई भी आकर चाय पी सकता है।  उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस या बसपा ओमप्रकाश राजभर का दरवाज़ा खुला है कोई भी आकर चाय पी सकता है। 

इसके साथ ही उन्होंने जल मिशन योजना में बीजेपी पर  30 हजार करोड़ के स्कैम का आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप पर कहा कि सही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भारतीय पार्टी है। सिर्फ उतना ही नहीं उससे ज़्यादा ही उन्होंने चुराया होगा। कहा कि आज यूपी की जनता बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में वह दमखम भी है। अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को साथ मिला लें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। 

उन्होंने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने तो संकल्प ले रखा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को गंगा में डुबो देना है। यह भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि भारतीय लूट पार्टी है। मोदी योजना बना-बना कर लूटते हैं। अब देखिए, 135 रुपए के झोले में योगी-मोदी अपना फोटो लगवाकर 65 रुपए का राशन दे रहे हैं। जनता क्या हकीकत नहीं जान रही है। सरसों का तेल, अरहर की दाल, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सब्जियों से लेकर सब चीज के दाम में आग लगी हुई है।


वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मिट्‌टी के तेल की बिक्री बंद कर भाजपा सरकार ने गरीबों पर सरासर अत्याचार किया है। जनता सब देख रही है और कुछ भूलती नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के झूठ, भ्रष्टाचार, दंभ, बेईमानी और ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसे के खेल को अपने वोट की चोट से बेनकाब करेगी।